Urdu Conclave 2026

हिंदू-मुस्लिम विवाह को लेकर बवाल, लड़की ने कहा- मैं सनातनी नहीं, अंबेडकरवादी हूं

Meerut love marriage: मेरठ में प्रस्तावित अंतरधार्मिक लव मैरिज को लेकर विवाद गहरा गया है. ‘लव जिहाद’ के आरोपों के बीच आकांक्षा गौतम ने कहा कि वह अपनी मर्जी से शादी कर रही हैं और खुद को अंबेडकरवादी बताया है.

Meerut love marriage controversy

रिपोर्ट- हरीश


Meerut love marriage: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में 13 फरवरी 2026 को प्रस्तावित एक लव मैरिज विवाह को लेकर घमासान मच हुआ है. आकांक्षा गौतम और शहवाज राणा उर्फ साहिल की शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ये मामला सुर्खियों में आ गया है.

लव मैरिज को लेकर बढ़ा विवाद

आकांक्षा गौतम हिंदू समुदाय से हैं जबकि शहवाज राणा मुस्लिम हैं. इसी को आधार बनाकर कई हिंदू संगठनों ने इस विवाह को कथित लव जिहाद का मामला बताते हुए कड़ा विरोध दर्ज कराया है. हिंदू संगठन ने CM योगी से इस शादी को रुकवाने की मांग की है.

‘लव जिहाद’ का लगाया आरोप

अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही ने इस शादी पर खुलकर आपत्ति जताई है. उन्होंने दावा किया है कि यह विवाह एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा है और किसी भी कीमत पर इसे होने नहीं दिया जाएगा. सचिन सिरोही ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस पूरे मामले का संज्ञान लेने, शादी रुकवाने और संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग भी की है.

हिंदूवादी नेता सचिन सिरोही का आरोप है कि मुस्लिम युवक ने अपनी पहचान छिपाने की कोशिश की है. आरोप लगाया कि वलीमे के कार्ड पर युवक का नाम ‘शहवाज राणा’ लिखा गया है, जबकि शादी के कार्ड पर उसने अपना नाम ‘साहिल’ लिखवाया है. उनका कहना है कि नाम बदलकर शादी करने की ये कोशिश इस बात का संकेत है कि मामला लव जिहाद से जुड़ा हुआ है. लड़की के पिता का पहले ही देहांत हो चुका है. लड़की के चाचा ने बताया कि शाहवेज ने लड़की को बहला फुसला कर शादी के लिए तैयार किया है. लडक़ी हमारे खिलाफ हो गई है.

सनातनी नहीं हूं, मैं अम्बेडकर वादी हूं- लड़की

इस मामले में लड़की ने बताया कि वो अपनी मर्जी से शादी कर रही है. कुछ लोग इसे लव से जोड़कर देख रहे हैं. ऐसा कुछ नही है. उसने कहा कि वो सनातनी नही है वो अम्बेडकर वादी है. वो शाहवेज उर्फ सहिल को 6 साल से जानती है और उनके बीच 6 साल से प्रेम का रिश्ता बना हुआ है.

इससे सोमवार को लड़की के चाचा ने हिंदू संगठन के लोगो के साथ गंगानगर थाना में आरोपी शाहवेज राणा उर्फ साहिल पर मुकदमा दर्ज कराया है. दावा किया गया है कि इस तरह के मामलों में हिंदू लड़कियों को गुमराह किया जाता है.


ये भी पढ़ें: दुल्हन निकली तीन बच्चों की मां, बीच सड़क पर दिखा दी असली सूरत; ‘लुटेरी दुल्हन’ के गिरोह का पर्दाफाश


सोशल मीडिया पर वायरल है शादी

वहीं, सोशल मीडिया पर इस विवाह को लेकर तरह-तरह के दावे और प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं, जिससे इलाके में तनाव का माहौल बनता जा रहा है. वायरल पोस्ट और वीडियो के चलते मामला और अधिक संवेदनशील हो गया है. स्थिति को देखते हुए पुलिस और प्रशासन सतर्क हो गए हैं.

पुलिस ने पूरे क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं. प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है और सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों पर भी नजर रखी जा रही है. फिलहाल, आकांक्षा गौतम और शहवाज राणा की शादी को लेकर विवाद गहराता जा रहा है और आने वाले दिनों में इस पर प्रशासनिक और राजनीतिक स्तर पर क्या रुख अपनाया जाता है, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं.

भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read