Bharat Express DD Free Dish

टीएमसी की सांसद महुआ मोइत्रा द्वारा दायर अपील कर दिल्ली हाई कोर्ट ने वकील जय अनंत देहाद्राई को नोटिस जारी कर मांगा जवाब

दिल्ली हाई कोर्ट ने टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा द्वारा दायर अपील पर वकील जय अनंत देहाद्राई को नोटिस जारी किया है.

टीएमसी की सांसद महुआ मोइत्रा द्वारा दायर अपील कर दिल्ली हाई कोर्ट ने वकील जय अनंत देहाद्राई को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. कोर्ट 29 अप्रैल को इस मामले में अगली सुनवाई करेगा. जस्टिस मनोज ओहरी ने महुआ मोइत्रा की याचिका पर यह नोटिस जारी किया है.

महुआ मोइत्रा ने साकेत कोर्ट द्वारा खारिज उस याचिका के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में अपील दायर की है, जिसमें कोर्ट ने हेनरी नाम के पालतू रॉटवाइलर नामक कुत्ते की अंतरिम कस्टडी की मांग को खारिज कर दिया था. वही मामले की सुनवाई के दौरान जय अनंत देहाद्राई  खुद कोर्ट के सामने पेश होकर महुआ मोइत्रा की ओर से दायर याचिका को खारिज कर दिया जाना चाहिए.

दरअसल हर महीने 10 दिनों के लिए हेनरी की अंतरिम कस्टडी के लिए महुआ मोइत्रा की अर्जी को साकेत कोर्ट ने 10 नवंबर 2025 को खारिज कर दिया था. बता दें कि महुआ और जय के बीच हेनरी की कस्टगी के लिए कानूनी दांव पेंच लड़ा रहे हैं. महुआ मोइत्रा का कहना है कि हेनरी उनका है और वह उससे बेहद लगाव रखती हैं. जब कि जय का कहना है कि हेनरी उनके पास रहना चाहिए. उनका दावा है कि महुआ ने हेनरी को किडनैप किया था. जबकि महुआ इसे अपना पालतू बताकर अंतरिम कस्टडी चाह रही है.

जय अनंत ने महुआ मोइत्रा पर लगाया अपहरण का आरोप

दरअसल अधिवक्ता जय अनंत देहद्राई और टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा तीन साल के लिए रिलेशनशिप में थे. इसी दौरान हेनरी इनकी जिंदगी में आया. हेनरी की कस्टडी को लेकर दोनों के बीच काफी लगाई हो चुकी है. इसको लेकर पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई गई है. अनंत ने 75 हजार रुपये में यह कुत्ता खरीदा था और उसके साथ उनका बाप-बेटे जैसा रिश्ता है, जबकि महुआ मोइत्रा का दावा है कि हेनरी उनका है. इसको लेकर अनंत ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखा था, जिसमें कहा गया कि उन्होंने इस कुत्ते को खरीदने के लिए दो बार पैसे दिए. एक बार 10 हजार जबकि दूसरी बार 65 हजार रुपए दिए.

उन्होंने यह भी कहा कि जब हेनरी 40 दिन का था तब से मैं उसका.देखभाल कर रहा हूं. लेकिन अक्टूबर 2023 में मेरे कुत्ते को महुआ मोइत्रा ने अपहरण कर उसके साथ लेकर चली गई.

यह भी पढ़ें: कुलदीप सेंगर की बढ़ सकती है मुश्किलें, सजा बढ़ाने की याचिका पर CBI और सेंगर को दिल्ली हाईकोर्ट का नोटिस

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read