Bharat Express DD Free Dish

इतिहास के पन्नों में दर्ज हुई पीएम मोदी की इजरायल यात्रा! Speaker of the Knesset Medal से किया गया सम्मानित

PM Modi Israel Visit: अपने दो द‍िवसीय यात्रा में इजरायल पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को इजरायल की संसद को संबोध‍ित क‍िया. उन्हें इजरायली संसद Knesset में Speaker of the Knesset Medal से सम्मानित किया गया. यह सम्मान पाने वाले पीएम मोदी पहले नेता बने.

PM Modi Israel Visit
Edited by Sahil Singh

PM Modi Israel Visit: अपने दो द‍िवसीय यात्रा में इजरायल पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को इजरायल की संसद को संबोध‍ित क‍िया. इजरायल की संसद में प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी का गजब उत्‍साह देखने को म‍िला. उन्हें इजरायली संसद Knesset में Speaker of the Knesset Medal से सम्मानित किया गया. यह सम्मान पाने वाले पीएम मोदी पहले नेता बने.

बता दें कि, यह सम्मान Knesset का सर्वोच्च सम्मान माना जाता है. जिसे आजतक किसी को भी नहीं दिया गया था. यह पदक भारत और इजराइल के बीच रणनीतिक संबंधों को मजबूत बनाने में प्रधानमंत्री मोदी के व्यक्तिगत नेतृत्व और उनके असाधारण योगदान के सम्मानस्वरूप दिया गया है.

संसद को किया संबोधित

पीएम मोदी ने संसद को संबोध‍ित करते हुए कहा क‍ि नौ साल पहले मुझे इजरायल आने का पहली बार सौभाग्‍य म‍िला था. आज एक बार फ‍िर यहां आकर मैं बहुत खुश हूं.

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में 7 अक्टूबर को हुए हमास हमले का जिक्र किया. उन्होंने हमास हमले में मारे गए लोगों के प्रत‍ि अपनी संवेदना व्‍यक्‍त की. पीएम ने कहा क‍ि हम आपका दर्द समझते हैं. हम आपके दुख में शामिल हैं. भारत पूरी तरह से इजरायल के साथ मजबूती से खड़ा है.

“आतंकवाद पर कोई समझौता नहीं”

पीएम ने कहा क‍ि कोई भी वजह आम लोगों की हत्या को सही नहीं ठहरा सकती. उन्होंने आतंकवाद पर हमला करते हुए कहा कि भारत ने भी लंबे समय तक आतंकवाद का दर्द सहा है. हमें 26/11 के मुंबई हमले और उसमें मारे गए बेगुनाह लोगों की जान याद है, जिसमें इजरायली नागरिक भी शामिल थे.

उन्होंने कहा कि यहूदी समुदाय भारत में बिना किसी जुल्म या भेदभाव के डर से रहते हैं. वे अपने धर्म को बनाए रखते हैं और समाज में पूरी तरह से हिस्सा लेते हैं. यह रिकॉर्ड हमारे लिए गर्व की बात है.

पीएम मोदी ने कहा कि आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए लगातार और मिलकर दुनिया भर में कार्रवाई करने की जरूरत है, क्योंकि कहीं भी होने वाला आतंक हर जगह शांति के लिए खतरा है. प्रधानमंत्री मोदी ने इजरायल की जनता को व‍िश्‍वास द‍िलाया क‍ि शांति के लिए भारत सदैव आपके साथ खड़ा है.

ये भी पढ़ें- ईरान की दहलीज पर ‘अमेरिकी भूत’! दुनिया के सबसे घातक विमान के सामने पंगु हो जाएगा ईरानी डिफेंस सिस्टम

पीएम मोदी ने बताई इजरायल से जुड़ाव की कहानी

उन्होंने आगे कहा कि इजरायल का मेरा पहला दौरा 2006 में गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर हुआ था. बाद में 2017 में प्रधानमंत्री के तौर पर इजरायल के मेरे दौरे के दौरान दोनों देशों ने इस रिश्ते को स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप तक बढ़ाया. तब से मेरा जुड़ाव और बढ़ा है. हमने कई सेक्टर में इस रिश्ते को और मजबूत करने का वादा किया है.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इजरायल को अक्सर स्टार्टअप नेशन कहा जाता है. हाल के वर्षों में हम अपने युवाओं के इनोवेशन और क्रिएटिविटी को बाहर लाने के लिए भी काम कर रहे हैं. मुझे याद है कि 2018 में पीएम नेतन्याहू और मैंने भारत में आई-क्र‍िएट टेक बिजनेस इनक्यूबेटर का उद्घाटन किया था. तब से इसने ऐसे 900 स्टार्टअप को सपोर्ट किया है. पिछले हफ्ते हमने 100 से ज्यादा देशों के रिप्रेजेंटेटिव के साथ दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे ज्यादा डेमोक्रेटाइज्ड एआई इम्पैक्ट समिट होस्ट किया.

उन्होंने कहा कि हम ट्रेड बढ़ाने, इन्वेस्टमेंट फ्लो को मजबूत करने और जॉइंट इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं. पिछले साल साइन की गई बाइलेटरल इन्वेस्टमेंट ट्रीटी हमारे बिजनेस को कॉन्फिडेंस और प्रेडिक्टेबिलिटी देगी. पिछले कुछ सालों में भारत ने दूसरे देशों के साथ कई ट्रेड एग्रीमेंट किए हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read