Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Shiv Sena: ‘मुख्यमंत्री के बेटे ने दी मेरे नाम की सुपारी’, संजय राउत ने लगाया सनसनीखेज आरोप, शिंदे गुट ने बताया ‘घटिया हथकंडा’

Sanjay Raut: संजय राउत के पत्र से जुड़े एक सवाल पर पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे और विधायक आदित्य ठाकरे ने कहा कि इस शिकायत को गंभीरता से लिया जाना चाहिए.

Sanjay raut

संजय राउत और सीएम एकनाथ शिंदे

Sanjay Raut: शिवसेना के नाम और सिंबल को लेकर उद्धव ठाकरे गुट और एकनाथ शिंदे गुट के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है. इस बीच, उद्धव गुट के नेता संजय राउत ने मंगलवार को पुलिस को पत्र लिखकर सीएम एकनाथ शिंदे के बेटे से जान को खतरा होने का आरोप लगाया. संजय राउत ने आरोप लगाया कि सीएम शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे ने उन्हें मारने के लिए एक अपराधी राजा ठाकुर को सुपारी दी है. वहीं शिंदे खेमे ने संजय राउत के इन आरोपों को ‘‘घटिया हथकंडा’’ बताया है.

पुलिस को लिखे गए पत्र में संजय राउत ने कहा, ‘‘लोकसभा सदस्य श्रीकांत शिंदे ने मुझे मारने के लिए ठाणे के एक अपराधी राजा ठाकुर को सुपारी दी है. मैंने उसी के संबंध में पुष्टि की है. मैं आपको एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में सूचित कर रहा हूं.’’राउत ने मुंबई पुलिस आयुक्त को लिखे एक पत्र में आरोप लगाए हैं, जिसकी कॉपी गृह विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और ठाणे शहर की पुलिस को भी भेजी गई है.

आदित्य ठाकरे ने कहा- शिकायत को गंभीरता से लिया जाना चाहिए

वहीं संजय राउत के पत्र से जुड़े एक सवाल पर पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे और विधायक आदित्य ठाकरे ने कहा कि इस शिकायत को गंभीरता से लिया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य से इन गद्दार विधायकों (शिंदे खेमे से) पर बिल्कुल भी नियंत्रण नहीं है. मुंबई के माहिम इलाके में एक विधायक ने गोलीबारी की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई.

ये भी पढ़ें: ‘तो वे बैंक खाते भी अपने कब्जे में ले लेंगे…’, शिवसेना के नाम और सिंबल पर उद्धव गुट की सुप्रीम कोर्ट से अपील, कल होगी सुनवाई

शिंदे गुट ने किया पलटवार

संजय राउत के इन आरोपों पर एक बार फिर महाराष्ट्र में जुबानी जंग तेज हो गई है. राउत के आरोपों पर पलटवार करते हुए शिंदे के गुट के विधायक संजय शिरसाट ने कहा, ‘‘राउत सहानुभूति हासिल करने के लिए घटिया हथकंडा अपना रहे हैं. इसमें कोई शक नहीं कि इस मामले की गहन जांच होनी चाहिए. हालांकि, यह मत भूलिए कि राउत बहुत सारे हथकंडे अपनाते रहते हैं, जिनमें कोई तथ्य नहीं होता है.’’ शिरसाट ने कहा कि मेरा मानना है कि श्रीकांत शिंदे ऐसा कभी नहीं करेंगे, फिर भी जांच शुरू की जा सकती है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital