Pakistan Afghanistan conflict: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच लंबे समय से तनाव बना हुआ है. गुरुवार देर रात अफगान सेना ने पाकिस्तान के कुनार प्रांत में हमला किया. दावा किया जा रहा है कि इस हमले में पाकिस्तानी सेना के 55 जवान मारे गए हैं.
पाक रक्षा मंत्री का बयान
हमले के बाद पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि अफगान सीमा पर लगातार गोलीबारी अब हद से आगे निकल चुकी है और पाकिस्तान का सब्र खत्म हो चुका है. आसिफ ने साफ चेतावनी दी कि अब खुली जंग होगी.
तालिबान पर निशाना
ख्वाजा आसिफ ने अफगान तालिबान पर हमला बोलते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि पाकिस्तान की सेना किसी दूर देश से नहीं आई है बल्कि पड़ोसी है और सीमाओं को अच्छी तरह जानती है. उन्होंने तालिबान को भारत समर्थक करार देते हुए कहा कि पाकिस्तान की बहादुर सेनाएं अफगान आक्रामकता का करारा जवाब दे रही हैं.
भारत को लेकर आरोप
आसिफ ने दावा किया कि नाटो की वापसी के बाद तालिबान ने अफगानिस्तान को भारत का उपनिवेश बना दिया है. उन्होंने आरोप लगाया कि तालिबान शासन ने दुनिया भर से आतंकियों को इकट्ठा कर आतंकवाद का निर्यात शुरू कर दिया है. पाकिस्तान ने हालात सामान्य रखने की कोशिश की लेकिन तालिबान भारत का प्रतिनिधि बन गया है.
अफगान सरकार का दावा
अफगानिस्तान की सरकार ने अलग दावा किया है. उनका कहना है कि उनके पास 23 पाकिस्तानी सैनिकों के शव मौजूद हैं. साथ ही उन्होंने पाकिस्तानी सेना के एक हेड क्वार्टर और 19 चौकियों पर कब्जा करने का दावा भी किया है.
ये भी पढ़ें-अफगानिस्तान ने पाकिस्तान की चौकियों पर किया कब्जा, पाक सेना का काबुल तक हमला
पाकिस्तान का पलटवार
पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान ने ‘गजब लिल हक’ नाम का ऑपरेशन शुरू किया है. पाकिस्तान का दावा है कि इस अभियान में अब तक 72 अफगान तालिबान लड़ाके मारे गए हैं और 120 से ज्यादा घायल हुए हैं.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

