Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

‘अमेरिका दखल को तैयार’, पाकिस्तान-अफगानिस्तान तनाव पर बोले ट्रंप

Pakistan Afghanistan conflict: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच बढ़ते तनाव पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने पाकिस्तान की तारीफ करते हुए कहा कि अमेरिका हालात बिगड़ने पर हस्तक्षेप करने को तैयार है.

Pakistan Afghanistan conflict: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच बढ़ते तनाव पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने पाकिस्तान की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि उनके इस्लामाबाद के साथ रिश्ते बेहद मजबूत हैं. ट्रंप ने साफ किया कि अगर हालात बिगड़ते हैं तो अमेरिका हस्तक्षेप करेगा. वहीं उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री और सेना प्रमुख के प्रति उनका सम्मान बहुत गहरा है.

एक-दूसरे पर हवाई हमला

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच हालात लगातार बिगड़ रहे हैं. दोनों देश एक-दूसरे पर हवाई हमले और ड्रोन हमलों के आरोप लगा रहे हैं. पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के कुछ इलाकों में कार्रवाई के बाद खुले युद्ध का ऐलान कर दिया है. वहीं, अफगानिस्तान का दावा है कि उसने पाकिस्तान के कई अहम सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है.

आरोप-प्रत्यारोप

पाकिस्तान के सूचना मंत्री अत्ताउल्लाह तरार ने कहा कि अफगानिस्तान ने एबटाबाद, स्वाबी और नौशेरा में ड्रोन हमले किए, जिन्हें उनके एयर डिफेंस सिस्टम ने नाकाम कर दिया. दूसरी ओर, अफगान रक्षा मंत्रालय का कहना है कि ये हमले पाकिस्तान की ओर से किए गए हवाई हमलों का जवाब थे.

ड्रोन संचालन पर रोक

तनाव को देखते हुए पाकिस्तान सरकार ने देशभर में निजी और वाणिज्यिक ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध लगा दिया है. सरकार का कहना है कि यह कदम सुरक्षा कारणों से उठाया गया है. अफगानिस्तान का दावा है कि उसकी कार्रवाई केवल जवाबी थी और पाकिस्तान की आक्रामकता के कारण हालात बिगड़े हैं.

ये भी पढ़ें-Pak-Afghanistan War: तालिबान का बड़ा पलटवार! विस्फोटक ड्रोन से पहली बार इस्लामाबाद पर हमला; उड़ते-उड़ते बचा पाक का PMO

दोनों देशों के बीच लगातार बढ़ते सैन्य तनाव ने पूरे क्षेत्र में अस्थिरता की आशंका को गहरा दिया है. ट्रंप का बयान इस बात का संकेत है कि अमेरिका इस संकट में मध्यस्थता की भूमिका निभा सकता है लेकिन फिलहाल हालात बेहद नाजुक बने हुए हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest