Bharat Express DD Free Dish

UP STF का ऑपरेशन क्लीन: आगरा में 18 से ज्यादा मुकदमों में नामजद इनामी शूटर पवन कल्लू ढेर, लूटी गई 9MM पिस्टल बरामद

उत्तर प्रदेश के आगरा में आज (शनिवार) को यूपी एसटीएफ नोएडा यूनिट और आगरा पुलिस की टीम ने थाना एकता क्षेत्र में एक बड़े अपराधी से मुठभेड़ की. इस मुठभेड़ में कुख्यात बदमाश गंभीर रूप से घायल हुआ और अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

Agra encounter case

विष्णु/आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में शनिवार को यूपी पुलिस के अनुसार, पवन कल्लू थाना ताजगंज के रंगदारी मामले में वांछित था और उस पर 50,000 रुपये का इनाम घोषित था. वह कुख्यात रणदीप भाटी, अमित कसाना गैंग का शूटर था और हत्या, रंगदारी समेत कुल 18 से अधिक मुकदमों में नामजद था. मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने उसके पास से भारी मात्रा में कारतूस और असलहे बरामद किए. 9MM पिस्टल भी बरामद हुई, जो 2016 में थाना बिसरख, गौतमबुद्ध नगर में एक कांस्टेबल से लूटी गई थी. चलिए जानते है पूरा मामला:

भारी मात्रा में कारतूस और असलहे बरामद

पुलिस के अनुसार, पवन कल्लू थाना ताजगंज के रंगदारी मामले में वांछित था और उस पर 50,000 रुपये का इनाम घोषित था. वह कुख्यात रणदीप भाटी, अमित कसाना गैंग का शूटर था और हत्या, रंगदारी समेत कुल 18 से अधिक मुकदमों में नामजद था.

मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने उसके पास से भारी मात्रा में कारतूस और असलहे बरामद किए. 9MM पिस्टल भी बरामद हुई, जो 2016 में थाना बिसरख, गौतमबुद्ध नगर में एक कांस्टेबल से लूटी गई थी.

पुलिस की कार्रवाई

पवन कल्लू ने जेल में रहते हुए हरियाणा के कुख्यात हिमांशु भाऊ गैंग के संपर्क में आया और 2025 में जेल से छूटने के बाद बड़े पैमाने पर रंगदारी शुरू की. वह दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बड़ी वारदातों को अंजाम देने की फिराक में था.

एसटीएफ और आगरा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के बाद पवन कल्लू को ढेर किया गया. इस मुठभेड़ से क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई का संदेश गया.

यह भी पढ़े: Assam Election: कांग्रेस के प्रदेशाध्‍यक्ष गौरव गोगोई क्‍या असम में इस सीट से लड़ेंगे चुनाव? कमेटी की बैठक में 40 कैंडिडेट फाइनल

-भारत एक्सप्रेस

Written By: Shubhra Rai (Intern)



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read