Bharat Express DD Free Dish

EX-मुस्लिम सलीम वास्तिक पर गाजियाबाद में जानलेवा हमला, ऑफिस में घुसकर 14 बार चाकू घोंपा, CM योगी बोले- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

आज गाजियाबाद में बाइक सवार हमलावरों ने यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमला कर दिया. सलीम को 14 बार चाकू घोंपे गए. सलीम के बेटे की शिकायत पर AIMIM नेता समेत 7 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है.

Salim Vastic
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के लोनी इलाके के अशोक विहार कॉलोनी में बाइक सवार दो हमलावरों ने यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमला कर दिया. दिनदहाड़े ऑफिस में घुसकर सलीम वास्तिक को 14 बार चाकू घोंपे गए, उनके शरीर पर सीने, पेट, गर्दन, बाजू और पैर में गहरे जख्म हैं.

यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है. पुलिस ने सलीम वास्तिक के बेटे की शिकायत पर AIMIM नेता समेत 7 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है. वहीं, जख्मी सलीम वास्तिक को दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल (जीटीबी) रेफर कर दिया गया है. उनकी हालत गंभीर है. वह इस्लाम मजहब छोड़कर एक नास्तिक यूट्यूबर बन गए थे, लोग उन्हें ‘EX-मुस्लिम’ साहिल कहकर पुकारते थे. इस्लामिक कट्टरपंथी उन्हें धमकियां देते रहते थे.

सीएम योगी ने गुनहगारों को चेताया

इस घटना पर सीएम योगी का बयान आया है. उन्होंने कहा- कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. यूपी में आतंक की कोई जगह नहीं है. वहीं, कुछ देर पहले ही सांसद मनोज तिवारी भी जख्मी सलीम को देखने अस्पताल पहुंचे हैं. वहीं, महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरि के अस्पताल पहुंचने की सूचना पर पुलिस ने उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया. इस पर नरसिंहानंद यूपी पुलिस को कोसने लगे. नरसिंहानंद ने कहा— इस्लामिक कट्टरपंथियों से भविष्य में पुलिस भी नहीं बच पाएगी.

पूर्व बयानों को लेकर हमला

इस मामले में सलीम के बेटे उस्मान ने कई लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है. एफआईआर में भाटी बिल्डर, AIMIM नेता अजगर, अशरफ, शाहरुख और सोनू के नाम शामिल हैं. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. सूत्रों के मुताबिक, सलीम वास्तिक पहले सोशल मीडिया पर दिए गए बयानों को लेकर चर्चा में रहे हैं. हालांकि, हमले की असली वजह क्या है, इसका अभी खुलासा नहीं हो सका है.

पुलिस टीमें जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही लोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी. अज्ञात हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं. जांच जारी है.

यह भी पढ़े:Assam Election: कांग्रेस के प्रदेशाध्‍यक्ष गौरव गोगोई क्‍या असम में इस सीट से लड़ेंगे चुनाव? कमेटी की बैठक में 40 कैंडिडेट फाइनल

-भारत एक्सप्रेस

Written By: Shubhra Rai (Intern)



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read