Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

होली से पहले संभल में 10 मस्जिदें ढकीं, रंग-गुलाल से बचाव की तैयारी; प्रशासन का एहतियाती कदम

उत्तर प्रदेश के संभल में होली से पहले प्रशासन ने जुलूस मार्ग पर स्थित 10 मस्जिदों, जिनमें ऐतिहासिक जामा मस्जिद भी शामिल है, को कपड़े और तिरपाल से ढकवा दिया है.

Sambhal Holi news

उत्तर प्रदेश के संभल में होली से पहले प्रशासन ने एहतियातन बड़ा फैसला लेते हुए जुलूस मार्ग पर स्थित मस्जिदों को ढंकवा दिया है. शहर की ऐतिहासिक जामा मस्जिद समेत कुल 10 मस्जिदों को कपड़े और तिरपाल से कवर किया गया है, ताकि होली के दौरान रंग-गुलाल गिरने से किसी तरह का विवाद खड़ा न हो.

RSS की यात्रा भी शामिल

प्रशासन का कहना है कि यह कदम पूरी तरह से शांति और सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से उठाया गया है. होली के मौके पर शहर में कुल चार जुलूस निकलने हैं, जिनमें एक जुलूस राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का भी शामिल है. इनमें से एक जुलूस पहले ही शांतिपूर्वक संपन्न हो चुका है, जबकि तीन अन्य जुलूस अभी निकाले जाने बाकी हैं. 4 तारीख को होली की चौपाई का आयोजन होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है.

पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने जुलूस मार्ग का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता किया है. संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और ड्रोन से निगरानी की भी व्यवस्था की गई है. अधिकारियों के मुताबिक, सभी समुदायों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर आपसी सहमति से यह निर्णय लिया गया है.

स्थानीय लोगों ने प्रशासन के इस फैसले की सराहना की है. उनका कहना है कि इस तरह के एहतियाती कदमों से अनावश्यक विवादों को रोका जा सकता है और त्योहार का आनंद शांतिपूर्ण माहौल में लिया जा सकता है.

सोशल मीडिया पर भी पुलिस की नजर

प्रशासन ने साफ किया है कि किसी भी तरह की अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है. अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे भाईचारे और सद्भाव के साथ त्योहार मनाएं और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें.


ये भी पढ़ें: ईरानी नेता खामेनेई का भारत से था पुराना नाता, बाराबंकी में शियाओं ने दी श्रद्धांजलि; अमेरिका को अंजाम भुगतने की चेतावनी


कुल मिलाकर, संभल में होली के मद्देनजर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और हर जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं, ताकि रंगों का यह त्योहार शांति और सौहार्द के साथ संपन्न हो सके.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital