Bharat Express DD Free Dish

Gold Price Today India: होली के दिन सोने-चांदी ने लगाया गोता, जानें क्या हैं 24 कैरेट गोल्ड के नए रेट?

Gold Price Today India: ईरान-अमेरिका संघर्ष का सर्राफा मार्केट पर भी बड़ा असर देखने को मिला. आज होली के दिन सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई. इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक 4 मार्च को 10 ग्राम सोने की कीमत में 4923 रुपये की गिरावट दर्ज की गई.

Gold Price Today India

Gold Price Today India: ईरान-अमेरिका संघर्ष का सर्राफा मार्केट पर भी बड़ा असर देखने को मिला. आज होली के दिन सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई. इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक 4 मार्च को 10 ग्राम सोने की कीमत में 4923 रुपये की गिरावट दर्ज की गई. अब देश में सोने की कीमत 1.62 लाख प्रति 10 ग्राम हो गया है.

IBJA के मुताबिक होली के दिन चांदी की कीमतों में 18,501 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट देखी गई. देश में अब चांदी की कीमत 2.71 लाख प्रति किलोग्राम हो गई है. सोमवार को चांदी की कीमत 2.89 लाख प्रति किलोग्राम थी. बता दें कि मंगलवार को होली के चलते बाजार बंद था.

कैरेट के हिसाब से सोने की कीमत

देश में अब जहां 24 कैरेट सोने की कीमत 1,61,322 रुपये है. 22 कैरेट सोने की कीमत 1,47,771 रुपये तो वहीं 18 कैरेट सोने की कीमत 1,20,992 रुपये हो गई है.

बता दें कि, देश में सोने की कीमत अलग-अलग क्षेत्रों के हिसाब से अलग-अलग होती है. क्योंकि ट्रांसपोर्टेशन का खर्च दुकानदार सोने की कीमत को बढ़ाकर वसूलते हैं. जैसे- दिल्ली में जहां 10 ग्राम सोने की कीमत 164,660 है तो वहीं मुंबई में 1,64,510 रुपये है.

दक्षिण भारत में सोने की खपत सबसे ज्यादा होती है. इसलिए वहां के ज्वेलर्स भारी मात्रा में सोना खरीदते हैं और अपने खरीदारों को छूट देते हैं. जिसका असर सोने की कीमतों पर दिखाई देता है.

ऑल टाइम हाई से 1 लाख रुपये नीचे आ चुकी है चांदी

साल 2026 में सोने और चांदी की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला, जहां 31 दिसंबर 2025 को सोने की कीमत 1.33 लाख रुपये थी, वहीं 29 जनवरी 2026 में यह बढ़कर 1.76 लाख रुपये पर आ गई.

ये भी पढ़ें- होली के हर्षोल्लास में झूमे CM आदित्यनाथ योगी, बोले- सुरक्षा के भाव और शांति के माहौल में होते हैं उमंग के पर्व

वहीं चांदी की कीमत 31 दिसंबर 2025 में जहां 2.30 लाख रुपये प्रति किलो थी. वहीं 29 जनवरी 2026 को यह बढ़कर 3.86 लाख रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई. चांदी पिछले 34 दिनों में 1 लाख रुपये से ज्यादा सस्ती हो गई है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read