Bollywood Celebs Holi 2026: इस साल बॉलीवुड में होली का खुमार कुछ अलग ही देखन को मिला. बी-टाउन के बड़े-बड़े सितारों ने अपने बिजी शेड्यूल से ब्रेक लिया और रंगों के इस त्योहार को अपनों के साथ जमकर एन्जॉय किया. सोशल मीडिया से लेकर सड़कों तक, हर बस ‘होली है’ का शोर सुनाई दिया.
शबाना-जावेद की महफिल
हर साल की तरह इस बार भी जावेद अख्तर और शबाना आजमी के घर पर रौनक देखने लायक थी. इंडस्ट्री के कई जाने-माने चेहरे इस महफिल का हिस्सा बने. शबाना जी तो खुद काफी प्लेफुल मूड में नजर आईं, मेहमानों को गले लगाकर और गुलाल लगाकर उन्होंने समां बांध दिया. वहीं, टाइम्स ग्रुप के एमडी विनीत जैन की होली पार्टी भी टॉक ऑफ द टाउन रही, जहां सितारों ने अपने स्टाइलिश अंदाज को रंगों के साथ मिक्स किया. उर्मिला मातोंडकर ने भी इस महफिल की झलकियां शेयर कीं, जिसमें दिव्या दत्ता और अंजलि आनंद जैसे सितारे मस्ती करते दिखे.

विक्की-कैटरीना और रणबीर-राहा का स्पेशल होली
इस साल की होली कई कपल के लिए बेहद इमोशनल और खास रही. विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने अपनी पहली होली बतौर माता-पिता सेलिब्रेट की. कैटरीना की मुस्कान और उनकी पोस्ट ‘The Happiest Happy Holi’ ने फैंस का दिल जीत लिया. दूसरी तरफ, रणबीर कपूर भी अपनी नन्ही जान राहा को रंगों की दुनिया से रूबरू कराने बाहर निकले. उनके साथ डायरेक्टर अयान मुखर्जी भी मौजूद थे. राहा की पहली होली की ये झलक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है.

अपकमिंग पेरेंट्स की खुशी
वरुण धवन और नताशा दलाल की रोमांटिक तस्वीरों ने इंटरनेट पर गर्मी बढ़ा दी, जहां दोनों पूरी तरह रंगों में डूबे नजर आए. होने वाले माता-पिता रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने भी अपनी पहली होली को यादगार बनाया. बात जब मस्ती की हो, तो सोहा अली खान और नेहा धूपिया को कैसे भूल सकते हैं? अपने पतियों कुणाल खेमू और अंगद बेदी के साथ मिलकर इन सहेलियों ने बच्चों की तरह पानी की बौछारों और पिचकारियों के साथ जमकर हुड़दंग मचाया.
रिचा चड्ढा और अली फजल ने तो पैपराजी के साथ भी होली खेली और उन पर गुलाल उड़ाकर सबको अपना मुरीद बना लिया. इस साल की होली ने बॉलीवुड को एक बार फिर से यादों के चटख रंगों से भर दिया


अजय देवगन, अक्षय और सुनील शेट्टी की शुभकामनाएं
अजय देवगन ने अपने अंदाज में सबको हंसाया. उन्होंने ‘गोलमाल 3’ का वो मशहूर सीन शेयर किया जिसमें जॉनी लीवर कन्फ्यूज रहते हैं और पूछा, “आज होली है या दिवाली?” अक्षय कुमार ने भी बड़े ही सादगी भरे अंदाज में बांसुरी और गुलाल की फोटो साझा कर सबको सुरक्षित होली की बधाई दी.
वहीं, सुनील शेट्टी ने एक होलिका दहन की तस्वीर के साथ जीवन में रंगों और भाईचारे की अहमियत पर खूबसूरत मैसेज लिखा.
ये भी पढ़ें- आजादी से पहले ही बॉलिवुड में उड़ा था गुलाल; किसने सिनेमा में शुरू किया रंगों का ट्रेंड!
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

