Bharat Express DD Free Dish

बिग बॉस 17 फेम अनुराग डोबाल के परिवार में मचा घमासान, भाई ने चैट शेयर कर खोले यूट्यूबर के गहरे राज

मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोबाल ने एक इमोशनल वीडियो शेयर कर अपने परिवार पर गंभीर आरोप लगाए और सुसाइड की कोशिश की बात कही. इसके जवाब में उनके भाई कलम डोबाल ने कुछ ऐसे सबूत और चैट्स पेश किए हैं, जिसने अनुराग की छवि पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

‘बिग बॉस 17’ फेम और जाने-माने यूट्यूबर Anurag Dobhal (The UK07 Rider) इन दिनों विवादों के केंद्र में हैं. उनके परिवार में चल रहा झगड़ा अब सोशल मीडिया पर ‘गॉसिप’ का बड़ा टॉपिक बन चुका है. 5 मार्च को अनुराग ने अपने यूट्यूब चैनल पर 2 घंटे लंबा एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे फूट-फूटकर रोते हुए नजर आए. इस वीडियो में उन्होंने अपने माता-पिता और भाई पर गंभीर आरोप लगाए. अनुराग का कहना है कि उनका परिवार उन्हें और उनकी पत्नी रितिका को लंबे समय से मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है, जिसके कारण रितिका घर छोड़कर चली गई हैं.

भाई ‘कलम’ ने खोली पोल

इस मामले ने तब नया मोड़ ले लिया जब अनुराग के भाई कलम डोबाल ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया. कलम ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल ‘K-Old World’ पर कई स्क्रीनशॉट साझा किए और दावा किया कि अनुराग यह सब केवल व्यूज और अटेंशन बटोरने के लिए कर रहे हैं.

कलम द्वारा शेयर किए गए स्क्रीनशॉट्स में से एक काफी चौंकाने वाला है. यह चैट अनुराग और उनकी एक महिला मित्र के बीच की है, जिसमें अनुराग खुद स्वीकार कर रहे हैं कि उन्होंने अपनी पत्नी रितिका पर हाथ उठाया है. चैट में अनुराग ने लिखा कि रितिका और उनके बीच हाथापाई हुई थी, जिसके बाद उन्होंने रितिका को बजा दिया यानी थप्पड़ मारा. हैरान करने वाली बात यह है कि इस बात को बताते हुए अनुराग ने हंसने वाली इमोजी का इस्तेमाल किया, जिससे ऐसा लगा कि उन्हें अपनी इस हरकत पर कोई पछतावा नहीं है.

ये भी पढ़ें- बर्थडे पर जाह्नवी कपूर के सेलिब्रेशन का खास अंदाज, नंगे पैर चढ़ीं 3550 सीढ़ियां; शेयर की PHOTOS

“कानूनी हार के बाद फैला रहे हैं झूठ”

कलम ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक लंबा नोट लिखते हुए बताया कि अनुराग ने परिवार पर फर्जी केस किया था. कलम के मुताबिक, जब अनुराग कानूनी रूप से हार गए, तो उन्होंने जनता की सहानुभूति बटोरने के लिए यह वीडियो डाला. उन्होंने साफ कहा कि रितिका, अनुराग के गलत व्यवहार की वजह से उन्हें छोड़कर गई हैं, न कि किसी के बहकावे में आकर. फिलहाल, सोशल मीडिया दो गुटों में बंट गया है एक तरफ अनुराग के समर्थक हैं, तो दूसरी तरफ वे लोग जो सबूतों को देखकर यूट्यूबर को ट्रोल कर रहे हैं.

सुसाइड की कोशिश का दावा

बता दें कि अपने वीडियो में अनुराग ने अपनी जिंदगी के पुराने संघर्षों का भी जिक्र किया. उन्होंने बताया कि कैसे 14 साल की उम्र में उन्हें ब्रेन ट्यूमर जैसी बीमारी हुई थी. उन्होंने आरोप लगाया कि रितिका के दूसरी जाति के होने के कारण उनके माता-पिता शादी के खिलाफ थे और उन्हें सबके सामने माफी मांगने पर मजबूर किया गया. अनुराग ने वीडियो में यह तक दावा किया कि वे इस मानसिक दबाव के कारण आत्महत्या की कोशिश भी कर चुके हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

Latest