Bharat Express DD Free Dish

उत्तम नगर हत्याकांड: रमजान के महीने में होली का रंग हुआ खूनी लाल, जानें क्या है पूरा बवाल?

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन गुब्बारा गिरने को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया, जिसमें 26 वर्षीय तरुण की मौत हो गई. पुलिस ने अब तक 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और मामले की जांच जारी है, जबकि इलाके में तनाव बना हुआ है…

होली का रंग अब उतर चुका है लेकिन उस दिन दिल्ली के उत्तम नगर में हुआ बबाल अब और अधिक भड़क चुका है. दरअसल दिल्ली के उत्तम नगर में 26 साल के तरुण को एक मामूली विवाद के चलते मौत के घाट उतार दिया गया. एक होली के रंग के गुब्बारे से शुरू हुआ संघर्ष खूनी रंग में तब्दील हो गया. जिसके बाद इलाके में माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया है. परिवार का आरोप है कि यह सिर्फ एक मामूली झगड़ा नहीं था बल्कि तरुण को निशाना बनाकर मुस्लिम समुदाय द्वारा मॉब लिन्च किया गया गया है.

बता दें कि मामले में अब तक 8 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं और शुक्रवार को चार और नामजद आरोपियों को हिरासत में लिया गया है. लेकिन अब सवाल उठ रहे हैं क्या यह महज एक अचानक हुआ झगड़ा था या फिर इसके पीछे कोई बड़ी साजिश छिपी है?

विवाद की शुरुआत कहां से हुई?

पुलिस के अनुसार पूरा मामला उत्तम नगर क्वे जे-जे कॉलोनी इलाके में होली के दिन शुरू हुआ. दरअसल एक 11 साल की लड़की छत से होली खेल रही थी और उसने नीचे खड़े रिश्तेदारों की ओर पानी से भरा गुब्बारा फेंका. लेकिन गुब्बारा गलती से पास खड़ी एक मुस्लिम महिला पर गिर गया जिसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई.

शुरुआत में यह सिर्फ बहस तक सीमित थी, लेकिन धीरे-धीरे माहौल इतना गरम हो गया कि दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे लेकर सड़क पर उतर आए. मारपीट इतनी बढ़ गई कि बीच-बचाव करने आए लोग भी घायल हो गए. तरुण इस हिंसा में गंभीर रूप से घायल हुआ और बाद में अस्पताल में उसकी मौत हो गई.

ये भी पढें-दिल्ली-एनसीआर में बढ़ी गर्मी, अगले हफ्ते पारा 36 डिग्री पार करने की संभावना, देशभर में कई जगहों पर लू का अलर्ट

तरुण की मौत के बाद इलाके में क्या हुआ?

तरुण की मौत की खबर फैलते ही इलाके में लोगों का गुस्सा भड़क गया. परिवार और स्थानीय लोगों ने उत्तम नगर थाने के बाहर प्रदर्शन शुरू कर दिया. प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और सख्त कार्रवाई हो. अगले दिन विरोध प्रदर्शन और बड़ा हो गया. बड़ी संख्या में लोग उत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन के पास जमा हो गए. प्रदर्शन के दौरान कई लोगों ने सड़क जाम कर दी. भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा. लोग सवाल उठा रहे हैं कि होली जैसे त्योहार में छोटी बात पर जान क्यों ले ली गई.

पुलिस ने अब तक क्या कार्रवाई की?

दिल्ली पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए पहले चार लोगों को गिरफ्तार किया. शुक्रवार को चार और लोगों को गिरफ्तार किया गया. एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है. द्वारका के डीसीपी कुशल पाल सिंह के अनुसार, एफआईआर दर्ज कर ली गई है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है. प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं. पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच हो रही है. अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह अचानक हुआ झगड़ा था या इसके पीछे कोई सोची-समझी साजिश थी.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

Latest