Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

“आप इतिहास बनाने वाले…”, भारत एक्सप्रेस के 3 साल पूरे होने पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने की CMD उपेन्‍द्र राय की सराहना

Bharat Express Conclave at Delhi: भारत एक्सप्रेस के कॉन्क्लेव में श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्‍द्र राय की खूब प्रशंसा की. कहा- आप इतिहास बनाने वालों में शामिल हैं.

upendrra rai acharya pramod krishnam

दिल्‍ली में हुए भारत एक्‍सप्रेस के कॉन्‍क्‍लेव में आचार्य प्रमोद कृष्णम ने CMD उपेंद्र राय के साथ दीप प्रज्‍वलित किया

Bharat Express 3rd Anniversary: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क की तीसरी वर्षगांठ के अवसर पर राजधानी दिल्ली के ‘होटल द ललित’ में ‘विकसित भारत 2047: नए भारत की बात’ थीम पर मेगा कॉन्क्लेव आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने भी शिरकत की. उन्‍होंने अपने संबोधन में कई अहम मुद्दों का जिक्र किया. सबसे पहले उन्‍होंने भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्‍द्र राय को भारत एक्सप्रेस की स्‍थापना के 3 साल पूरे होने की बधाई दी.

उन्होंने कहा, “सबसे पहले भारत एक्सप्रेस के सत्य, साहस और समर्पण के तीन साल पर बधाई देता हूं. भारत एक्सप्रेस इन तीन सालों में बेमिसाल रहा है.” उन्होंने सोशल मीडिया की ताकत पर भी बात की. कहा, “सोशल मीडिया ने इस समाज को जितना इंपावर कर दिया है वो सरकारें भी नहीं कर पाती हैं.”

बच्चों में भारत का भविष्य देखता हूं: आचार्य प्रमोद कृष्णम

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने CMD उपेन्‍द्र राय की प्रशंसा करते हुए कहा- “इतिहास बनाने वालों में आप भी शामिल हैं. आपके चैनल के माध्यम से यहां बच्चों में भारत का भविष्य देखता हूं.” आचार्य जी ने आगे कहा, “ये क्या कर रहे हैं मुझे मालूम है, ये क्या करेंगे किसी को नहीं मालूम है. इनके दिल में जो जज्बा है, जो भावना है, जो संकल्प है वो दिखाई नहीं दे रहा है… इनके चेहरे दिखाई दे रहे हैं. इनके भीतर के जज्बात को देखने और समझने की जरूरत है.”

‘भारत का एक-एक युवा इस देश का नाम रोशन करेगा’

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने विश्वास जताया कि भारत का हर युवा स्वामी विवेकानंद, सुभाष चंद्र बोस और भगत सिंह की तरह देश का नाम रोशन करेगा. आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा, “मेरा पूरा विश्वास है कि भारत का एक-एक युवा इस देश का नाम ऊंचा करेगा.”

ये भी पढ़िए: तीसरी सालगिरह पर Bharat Express का कॉन्क्लेव 9 मार्च को, हर क्षेत्र के दिग्गज होंगे शामिल

आचार्य जी ने मुझे अच्छा आइडिया दिया: CMD उपेन्‍द्र राय

CMD उपेन्‍द्र राय ने आचार्य प्रमोद कृष्णम के विचारों की सराहना की. उन्होंने कहा कि आचार्य जी ने उन्हें एक अच्छा आइडिया दिया. बोले, “जब आपने इतनी बड़ी तैयारी कर ली है तो मैं भी आपके साथ ही रहूंगा.” CMD उपेन्‍द्र राय ने याद किया कि आज से 35 साल पहले सहारा श्री ने सहारा न्यूज नेटवर्क स्थापित किया था. भारत एक्सप्रेस ने तीन साल में तेजी से तरक्की की है. चैनल सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए जाना जाता है.

ये भी पढ़िए: ‘शेर कभी रास्ता नहीं बदलता..’, BLF के मंच से CMD उपेन्द्र राय का PM-YUVA स्कीम में चुने गए युवा लेखकों को संबोधन



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital