Bharat Express DD Free Dish

सलमान खान की फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का बदला नाम, डायरेक्टर अपूर्व लाखिया ने बताया आखिर क्यों लिया यह बड़ा फैसला?

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने अपनी अगली फिल्म का नया पोस्टर शेयर कर फैंस को चौंका दिया है. फिल्म का नाम ‘बैटल ऑफ गलवान’ से बदलकर ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ कर दिया गया है. फिल्म के निर्देशक ने अब इस बदलाव की असली वजह का खुलासा किया है.

Salman Khan, Matrubhoomi, Battle of Galwan

Battle of Galwan Title Changed: सलमान खान के फैंस के लिए एक ऐसी खबर आई है जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. अपनी फिल्मों और अंदाज से अक्सर चर्चा में रहने वाले भाईजान ने अपनी अगली फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है. फिल्म का नाम, जिसे अब तक हम ‘बैटल ऑफ गलवान’ के तौर पर जानते थे, अब पूरी तरह बदल दिया गया है.

सलमान खान ने खुद अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म का नया पोस्टर शेयर कर इस बदलाव की जानकारी दी. आइए जानते हैं क्या है नया नाम और इसके पीछे की असली वजह.

अब किस नाम से जानी जाएगी फिल्म?

मेकर्स ने फिल्म का टाइटल बदलकर अब ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ (Matrubhoomi: May War Rest In Peace) कर दिया है. जैसे ही सलमान ने नया पोस्टर शेयर किया, फैंस के बीच हैरानी और चर्चाओं का दौर शुरू हो गया. लोग यह समझने की कोशिश कर रहे थे कि आखिर ऐन मौके पर टाइटल बदलने की जरूरत क्यों पड़ी?

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

डायरेक्टर अपूर्व लाखिया ने खोला राज

इस सस्पेंस को खत्म करने के लिए खुद फिल्म के निर्देशक अपूर्व लाखिया सामने आए हैं. उन्होंने मीडिया से बातचीत में साफ किया कि यह फैसला अचानक या रातों-रात नहीं लिया गया है.

अपूर्व ने बताया, “जब हम फिल्म पर काम शुरू कर रहे थे, तभी हमने दो नाम रजिस्टर कराए थे एक ‘बैटल ऑफ गलवान’ और दूसरा ‘मातृभूमि’. शूटिंग और कहानी के साथ जैसे-जैसे हम आगे बढ़े, हमें महसूस हुआ कि यह फिल्म सिर्फ एक युद्ध या बॉर्डर पर होने वाली गोलाबारी तक सीमित नहीं है. यह फिल्म उससे कहीं ज्यादा गहरी है.”

क्यों बदला गया नाम?

डायरेक्टर के मुताबिक, फिल्म की रूह सिर्फ लड़ाई में नहीं बल्कि मानवता, सहानुभूति और उन जज्बातों में है जिनसे एक सैनिक गुजरता है. यह उन खामोश लड़ाइयों की कहानी है जो हमारे जवान अपनी बहादुरी से हर दिन लड़ते हैं.उन्होंने एक दिलचस्प बात और बताई कि फिल्म में ‘मातृभूमि’ नाम का एक गाना भी है. जब इस गाने को प्रयोगात्मक तौर पर देखा गया, तो उसे लोगों से बहुत जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला. मेकर्स को लगा कि यह नया टाइटल फिल्म के मैसेज को ज्यादा मजबूती से दुनिया के सामने रखेगा.

ये भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ का तूफान: रिलीज से पहले ही फैंस में मची होड़, कोई 6 तो कोई बुक कर रहा 10 टिकट

फिल्म से जुड़ी खास बातें

अगर बात करें इस फिल्म की स्टार कास्ट और इसके क्रेज की, तो सलमान खान के साथ पहली बार बड़े पर्दे पर चित्रांगदा सिंह मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं. इन दोनों की नई और अनोखी केमिस्ट्री को देखने के लिए फैंस के बीच अभी से काफी उत्सुकता है. फिल्म का टीजर पहले ही रिलीज हो चुका है, जिसे सोशल मीडिया पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला और इसने दर्शकों की उम्मीदों को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है.

फिलहाल, भाईजान के चाहने वाले इस दमदार वॉर ड्रामा के सिनेमाघरों में आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि फिल्म का नया नाम और इसकी थीम एक बड़े धमाके का संकेत दे रही है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read