Bharat Express DD Free Dish

IPL 2026 से पहले DC का सरप्राइज, केएल राहुल नहीं… इस धुरंधर को मिली टीम की कप्तानी

IPL 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने बड़ा फैसला लेते हुए इस धुरंधर खिलाड़ी को टीम की कप्तानी सौंपी है. केएल राहुल को पीछे छोड़ते हुए टीम ने यह चौंकाने वाला फैसला लिया.

Delhi Capitals Captain

Delhi Capitals Captain: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के लिए सभी टीमें पूरी तरह से तैयार नजर आ रही हैं. सबने अपने घरेलू मैदान में प्रैक्टिस भी शुरू कर दी है. इस बीच शुक्रवार (20 मार्च) को दिल्ली कैपिटल्स ने बड़ा ऐलान किया है. DC ने IPL 2026 के लिए भारतीय ऑलराउंडर अक्षर पटेल (Axar Patel) को कप्तान नियुक्त किया है.

केएल राहुल कप्तानी की रेस में पीछे

पहले माना जा रहा था कि केएल राहुल (KL Rahul) दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान बनेंगे. टीम ने उन्हें आईपीएल 2025 की नीलामी में 14 करोड़ रुपये में खरीदा था. लेकिन फ्रेंचाइजी ने आखिरकार अक्षर पटेल को कप्तानी सौंप दी. अक्षर पटेल के पास कप्तानी का अच्छा अनुभव है. उन्होंने अब तक 16 टी20 मैचों में गुजरात टीम की कप्तानी की है, जिनमें से 10 मैच जीते हैं.

बतौर कप्तान अक्षर के रिकॉर्ड

पिछले आईपीएल सीजन में अक्षर ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ एक मैच में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी भी की थी, हालांकि उस मैच में टीम को 47 रन से हार मिली थी. अगर उनके व्यक्तिगत प्रदर्शन की बात करें, तो टी20 में कप्तान के तौर पर अक्षर ने 36.40 की औसत से 364 रन बनाए हैं. उनका सबसे बड़ा स्कोर 57 रन है. गेंदबाजी में भी उन्होंने कप्तान रहते हुए 29.07 की औसत से 13 विकेट लिए हैं.

कप्तान बनने पर क्या बोले अक्षर पटेल?

कप्तान बनने के बाद अक्षर पटेल ने कहा कि दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करना उनके लिए गर्व की बात है. उन्होंने टीम मालिकों और सपोर्ट स्टाफ का भरोसा जताने के लिए धन्यवाद दिया. अक्षर ने कहा कि वह इस टीम के साथ एक खिलाड़ी और इंसान दोनों के रूप में आगे बढ़े हैं और अब टीम का नेतृत्व करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.


ये भी पढ़ें: IPL से पहले CSK को लगा बड़ा झटका… चोट के कारण बाहर हुआ यह खिलाड़ी, कप्तान ऋतुराज की बढ़ी मुश्किलें


दिल्ली कैपिटल्स टीम (IPL 2026 DC Team)

अक्षर पटेल (कप्तान), कुलदीप यादव, ट्रिस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरेल, मिचेल स्टार्क, केएल राहुल, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, टी नटराजन, करुण नायर, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, मोहित शर्मा, फाफ डु प्लेसिस, मुकेश कुमार, दर्शन नालकंडे, विप्रज निगम, दुष्मंथा चमीरा, डोनोवन फरेरा, अजय मंडल, मानवंत कुमार, त्रिपुराना विजय, माधव तिवारी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read