Bharat Express DD Free Dish

पश्चिम एशिया के युद्ध में पीएम मोदी की परिपक्व कूटनीति काम आई, भारत पर बुरा असर न हो, ये ध्‍यान रखेंगे: बीजेपी सांसद

बीजेपी सांसद राधामोहन अग्रवाल ने कहा कि पीएम मोदी की कूटनीति से इजरायल और ईरान दोनों भारत की बात मानते हैं. युद्ध में भारत ने हिस्सा नहीं लिया. खाड़ी में भारतीय सुरक्षित. विपक्ष सिर्फ राजनीति कर रहा है.

PM Modi BJP MP Radhamohan
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

संसद में पीएम मोदी द्वारा आज दिए गए संबोधन पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी सांसद राधामोहन अग्रवाल ने कहा कि पीएम ने अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध पर बहुत परिपक्व तरीके से संबोधन दिया. उन्होंने कहा कि पूरे देश के लोग सदन में दिए गए इस भाषण को सुनकर बहुत संतुष्ट हैं. पीएम हमेशा 146 करोड़ भारतीयों की चिंता करते हैं.

राधामोहन अग्रवाल ने कहा कि यह सच है कि भारत इस युद्ध को शुरू नहीं करा सकता और न ही रोक सकता है. लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने बड़ी समझदारी दिखाई. उन्होंने साफ कहा कि पड़ोस में मारपीट हो रही हो तो उसमें भाग नहीं लेना चाहिए. भारत ने खुद को इस विवाद से दूर रखा. आज पूरी दुनिया देख रही है कि भारत इकलौता देश है जिसकी बात इजरायल भी मानता है और ईरान भी मानता है. यह प्रधानमंत्री के रणनीतिक कौशल का नतीजा है.

‘स्टेट ऑफ हॉर्मुज बंद होने पर भी जहाज निकले’

सांसद ने बताया कि स्टेट ऑफ हॉर्मुज बंद होने के बावजूद भारत के जहाज निकल गए. जो तात्कालिक समस्या थी उसका समाधान हो गया. प्रधानमंत्री ने पूरे देश में तेल और डीजल के इस्तेमाल को कम करने के लिए कई सालों से काम किया. इससे भारत की विदेशी तेल पर निर्भरता घट रही है.

खाड़ी देशों में भारतीयों की सुरक्षा का पूरा ध्यान

राधामोहन अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने पश्चिम एशिया के सभी देशों के नेताओं से कम से कम दो बार बात की. भारतीयों को सुरक्षित रखने के लिए हर व्यवस्था की गई. इराक से करीब 1000 लोग वापस आए जिनमें 700 डॉक्टर थे. सभी दूतावासों में स्पेशल काउंटर खोल दिए गए. हर भारतीय की मदद के लिए एंबेसी को एक्टिव मोड पर रखा गया. उन्होंने केरल का उदाहरण दिया जहां की एक चौथाई अर्थव्यवस्था खाड़ी देशों से आने वाले पैसों पर चलती है. सरकार वहां के भारतीयों की भी पूरी चिंता कर रही है.

विपक्ष की राजनीति पर तीखा हमला

विपक्ष के आरोपों पर सांसद राधामोहन अग्रवाल ने कहा कि विपक्ष वाले सिर्फ सत्ता में बने रहने की राजनीति करते हैं. उन्हें रणनीति समझ नहीं आती. उन्होंने इजरायल का उदाहरण दिया जहां विपक्ष भी मजबूत है लेकिन संकट के समय सरकार के साथ खड़ा होता है. वहां विपक्ष कहता है कि हम अपने प्रधानमंत्री के साथ हैं.
उन्होंने कहा कि भारत का विपक्ष सिक्का पहलवान की लड़ाई लड़ रहा है. चुनाव हारने से वे हताश हो गए हैं. इसलिए हर बात पर हमला करते रहते हैं. लेकिन देश संकट में हो तो सबको एक साथ मिलकर लड़ना चाहिए.

देश की जिम्मेदारी सरकार की

सांसद ने जोर देकर कहा कि तेल-गैस की कमी हो या विदेश में भारतीय फंसे हों सरकार उनकी जिम्मेदारी ले रही है. प्रधानमंत्री की इस परिपक्व कूटनीति से देश को फायदा हो रहा है.

पीएम मोदी 28 मार्च को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का करेंगे उद्घाटन, हाईटेक सुविधाओं से लैस होगा टर्मिनल



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read