Trump Kitchen Cabinet Iran War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने दूसरे कार्यकाल में इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर लगातार कहर ढा रहे हैं. ईरान पर हमले से पहले डोनाल्ड ट्रंप लगातार यह राग अलाप रहे थे कि वो अमेरिका को किसी भी जंग में नहीं धकेलेंगे, लेकिन 28 फरवरी की रात से ये बदल गया. जिसके बाद यह सवाल लगातार उठ रहा है कि आखिर डोनाल्ड ट्रंप को ईरान पर हमले के लिए सवाल कौन दे रहा है. अमेरिकी राष्ट्रपति के कार्यालय व्हाइट हाउस के किचन कैबिनेट में कौन लोग हैं, जो उन्हें ऐसे फैसले लेने के लिए मजबूर कर रहे हैं?
डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में शामिल होने के लिए सबसे बड़ा पैमाना यहीं है कि वो व्यक्ति डोनाल्ड ट्रंप के लिए वफादार हो. इसमें उनके दामाद से लेकर परिवार के लोग भी शामिल हैं, ताकि सरकार में कलह न हो.
उपराष्ट्रपति जेडी वेंस
ट्रंप सरकार में जेडी वेंस को सबसे शक्तिशाली व्यक्तियों में से एक माना जाता है. वे ना केवल सरकार का हिस्सा हैं बल्कि डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में उनकी विचारधारा MAGA के सबसे युवा चेहरे हैं. वो विदेश नीति से लेकर अर्थव्यवस्था तक पर महत्वपूर्ण सलाह देते हैं.
वरिष्ठ सलाहकार जेयर्ड कुशनर
जेयर्ड कुशनर डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका के पति हैं. डोनाल्ड ट्रंप सरकार ने कुशनर को सलाहकार की भूमिका में रखा हुआ है. मीडिया की चर्चाओं के मुताबिक कुशनर यहूदी हैं और उनका इजरायल के साथ बेहद करीबी संबंध हैं. जेयर्ड कुशनर मिडिल ईस्ट के जानकार माने जाते हैं और ट्रंप की मिडिल ईस्ट में किसी भी काम को काफी हद तक प्रभावित करते हैं.
व्हाइट हाउस चीफ ऑफ स्टाफ सूजी विल्स
सूजी विल्स ट्रंप शासन की सबसे ताकतवर महिला हैं. वो ट्रंप की जीत की रणनीतिकार रही हैं. वे ट्रंप के शेड्यूल को नियंत्रित करती हैं.
ये भी पढ़ें- “पाकिस्तान दलाल देश है, हम नहीं” सर्वदलीय बैठक में गूंजा जयशंकर का प्रहार, विपक्ष ने दिया मोदी सरकार को समर्थन
विदेश मंत्री मार्को रुबियो
अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो को डोनाल्ड ट्रंप के सबसे भरोसेमंद व्यक्तियों में से एक माना जाता है. उनको ट्रंप ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार का भी भार दे रखा है. वो ट्रंप के टैरिफ नीति के सबसे बड़े समर्थक हैं.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
