Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

‘स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए…’, विश्व स्वास्थ्य दिवस पर पीएम मोदी ने बड़ा संदेश देते हुए क्या कहा?

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर पीएम मोदी ने देशवासियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया और स्वास्थ्यकर्मियों का आभार जताया. संस्कृत श्लोक के जरिए उन्होंने नियमित व्यायाम के महत्व को समझाया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है…

World Health Day PM Modi fitness message India: विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को उत्तम स्वास्थ्य की शुभकामनाएं देते हुए एक सशक्त और स्वस्थ भारत का रोडमैप साझा किया है. आज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर जारी अपने संदेश में पीएम मोदी ने न केवल स्वास्थ्यकर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया बल्कि नागरिकों से अपनी सेहत को प्राथमिकता देने का आह्वान भी किया. प्रधानमंत्री ने प्राचीन भारतीय ज्ञान का उदाहरण देते हुए एक श्लोक के जरिए व्यायाम से होने वाले शारीरिक लाभों को विस्तार से समझाया, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

 

स्वास्थ्यकर्मियों के प्रति जताया आभार

प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में उन लाखों डॉक्टरों, नर्सों और पैरामेडिकल स्टाफ के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त की, जो दिन-रात एक स्वस्थ पृथ्वी के निर्माण में जुटे हैं. उन्होंने लिखा, “हम उन सभी लोगों के प्रति अपना आभार व्यक्त करते हैं जो दूसरों की सेवा में अथक रूप से समर्पित हैं. आइए, हम सब मिलकर स्वास्थ्य प्रणालियों को और अधिक सुदृढ़ बनाने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराएं ताकि हर व्यक्ति के कल्याण को सुनिश्चित किया जा सके.”

संस्कृत श्लोक से दिया फिटनेस का संदेश

पीएम मोदी ने फिटनेस और योग के प्रति अपने लगाव को एक बार फिर जाहिर करते हुए संस्कृत का एक श्लोक साझा किया: ‘लाघवं कर्मसामर्थ्यं दीप्तोऽग्निर्मेदसः क्षयः. विभक्तघनगात्रत्वं व्यायामादुपजायते॥’ इसका अर्थ है कि नियमित व्यायाम से शरीर में हल्कापन, कार्य करने की क्षमता, जठराग्नि की तीव्रता, चर्बी का नाश और शरीर के अंगों में सुडौलता आती है. उन्होंने देशवासियों से आग्रह किया कि वे खुद को फिट रखने के लिए हर संभव प्रयास जरूर करें.

यह भी पढ़ें: अमेरिका-ईरान जंग @39वां दिन: आज होगी ‘कयामत की रात’ या फेल होगा ट्रंप का सीक्रेट प्लान? काउंटडाउन शुरू

आयुष्मान भारत और समावेशी स्वास्थ्य सेवा

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने भी पीएम मोदी के विजन को आगे बढ़ाते हुए कहा कि ‘आयुष्मान भारत’ और ‘जनऔषधि’ जैसी योजनाओं ने स्वास्थ्य सेवा को देश के अंतिम व्यक्ति तक सुलभ और किफायती बनाया है. उन्होंने जोर दिया कि भारत का दृष्टिकोण प्राचीन आयुर्वेद और आधुनिक चिकित्सा विज्ञान का एक अनूठा संगम है, जो पूरी दुनिया के लिए एक मिसाल बन रहा है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital

Latest