Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

मोदी सरकार का मास्टरस्ट्रोक! ₹40,000 करोड़ का मेगा बूस्ट, अरुणाचल बनेगा देश का नया पावर हाउस

Arunachal Pradesh power projects: पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट समिति ने अरुणाचल प्रदेश में ₹40,000 करोड़ से अधिक के दो बड़े हाइड्रो प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी है.

Arunachal Pradesh power projects

Arunachal Pradesh power projects: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) की अध्यक्षता में हुई आर्थिक मामलों की समिति (CCEA) ने अरुणाचल प्रदेश में दो बड़े जलविद्युत प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दे दी है. इन प्रोजेक्ट्स पर कुल 40,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश होगा. सरकार का मानना है कि इससे बिजली उत्पादन, रोजगार और इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़ा सुधार होगा.

कालई-II प्रोजेक्ट: बिजली और कनेक्टिविटी को मजबूती

पहला प्रोजेक्ट कालई-II हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट है, जो अंजॉ जिले में लोहित नदी पर बनाया जाएगा. इसकी क्षमता 1200 मेगावाट होगी और इस पर करीब 14,105 करोड़ रुपये खर्च होंगे. इसे पूरा होने में लगभग 6.5 साल लगेंगे. इस प्रोजेक्ट से हर साल लगभग 4850 मिलियन यूनिट बिजली पैदा होगी. साथ ही, सड़कों और पुलों का निर्माण होगा, जिससे इलाके की कनेक्टिविटी बेहतर होगी. इस प्रोजेक्ट को THDC इंडिया लिमिटेड और राज्य सरकार मिलकर विकसित करेंगे.

कमला प्रोजेक्ट: बड़ा निवेश, ज्यादा उत्पादन

दूसरा प्रोजेक्ट कमला हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट है, जिसकी क्षमता 1720 मेगावाट है. इस पर करीब 26,000 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे और इसे पूरा होने में लगभग 8 साल लगेंगे. यह प्रोजेक्ट कामले, क्रा दादी और कुरुंग कुमेय जिलों में बनेगा. इससे हर साल करीब 6870 मिलियन यूनिट बिजली उत्पादन की उम्मीद है. इस प्रोजेक्ट को NHPC लिमिटेड और राज्य सरकार मिलकर तैयार करेंगे.

दोनों प्रोजेक्ट्स से अरुणाचल के दूरदराज इलाकों में सड़क, पुल, अस्पताल, स्कूल और बाजार जैसी सुविधाएं विकसित होंगी. कालई-II में लगभग 29 किमी और कमला प्रोजेक्ट में करीब 196 किमी सड़क निर्माण होगा.


ये भी पढ़ें: काउंटडाउन शुरु! क्या है नीतीश कुमार के फेयरवेल का प्लान? जानें 8 से 13 अप्रैल का शेड्यूल


राज्य को मुफ्त बिजली और रोजगार

इन प्रोजेक्ट्स से अरुणाचल प्रदेश को 12% मुफ्त बिजली मिलेगी, जबकि 1% बिजली स्थानीय विकास के लिए दी जाएगी. साथ ही, हजारों लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है. सरकार का कहना है कि ये दोनों प्रोजेक्ट्स पूर्वोत्तर भारत को ऊर्जा के क्षेत्र में मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital