MI vs PBKS IPL 2026
MI vs PBKS: गुरुवार (16 अप्रैल) को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 24वां मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच में मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स की भिड़ंत देखने को मिलेगी. हालांकि, दोनों टीमों के आंकड़ों की बात करें तो IPL इतिहास में अब तक मुंबई और पंजाब के बीच 34 मुकाबले खेले गए हैं. इन मैचों में दोनों टीमों का आंकड़ा बराबरी पर है. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि इस मैच को जीतकर कौन सी टीम एक कदम आगे बढ़ती है.
रोहित नहीं खेलेंगे मैच? (Rohit Sharma Injury Update)
मुंबई के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के लिए यह मैच खेलना मुश्किल लग रहा है, क्योंकि RCB के साथ हुए पिछले मुकाबले में रोहित शर्मा लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए थे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोहित के हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के कारण उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है. इससे यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि मुंबई को यह मैच रोहित के बिना खेलना पड़ सकता है. हालांकि, मुंबई इंडियंस के लिए यह मुकाबला जीत के नजरिए से काफी अहम माना जा रहा है. ऐसे में उनका स्टार बल्लेबाज बाहर होना चिंता का विषय है.
चहल की फिरकी से क्या बच पाएगी मुंबई?
मुंबई के खिलाफ युजवेंद्र चहल का प्रदर्शन हमेशा प्रभावशाली रहा है (Yuzvendra Chahal vs MI Record). उन्होंने अब तक 21 पारियों में 30 विकेट लिए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 16.2 का है, जो काफी शानदार माना जाता है. खास बात यह है कि सूर्यकुमार यादव को उन्होंने 13 पारियों में 4 बार आउट किया है. वहीं हार्दिक पांड्या भी उनके सामने संघर्ष करते दिखे हैं. चहल ने उन्हें 15 पारियों में 4 बार पवेलियन भेजा है और उनके खिलाफ रन बनाने की रफ्तार भी काफी धीमी रही है. अगर आईपीएल 2026 की बात करें, तो चहल ने अभी तक 3 मैचों में 8.2 की इकॉनमी से 3 विकेट लिए हैं. दाएं हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ भी उनका रिकॉर्ड मजबूत है.
वानखेड़े की पिच रिपोर्ट (Wankhede Pitch Report)
वानखेड़े स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है. यहां खेले गए इस सीजन के शुरुआती दो मैचों में हर पारी में 220 से ज्यादा रन बने हैं. ऐसे में आज के मुकाबले में भी हाई स्कोरिंग गेम देखने को मिल सकता है.
ये भी पढ़ें: ‘मै फिट नहीं’; आखिर किस बीमारी से जूझ रहे हैं विराट कोहली? लखनऊ से जीतने के बाद खुद बताई समस्या
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI (MI vs PBKS Playing 11)
मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग XI (MI Playing 11): दानिश मालेवार, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, मिचेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट.
पंजाब किंग्स (PBKS Playing 11): प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
