Bharat Express DD Free Dish

MI vs PBKS: डिकॉक का तूफानी शतक, मुंबई ने बनाया 195 रन का मजबूत स्कोर

MI vs PBKS: मुंबई इंडियंस ने वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स के खिलाफ 196 रन का लक्ष्य रखा. क्विंटन डी कॉक ने नाबाद 112 रन की शानदार पारी खेली.

MI vs PBKS

MI Quinton de Kock

MI vs PBKS: मुंबई के वानखेड़े में आईपीएल के 24वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 195 रन बनाए. क्विंटन डी कॉक ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 112 रन बनाए, जबकि नमन धीर ने 31 गेंदों पर 50 रन जोड़े. पंजाब किंग्स की ओर से अर्शदीप सिंह सबसे सफल गेंदबाज रहे और उन्होंने 3 विकेट लिए.

इससे पहले पंजाब ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी. शुरुआती ओवरों में अर्शदीप ने बढ़िया प्रदर्शन करते हुए मुंबई को झटके दिए. इस मैच में रोहित शर्मा टीम का हिस्सा नहीं हैं और उनकी जगह डी कॉक को मौका मिला है. मुंबई की प्लेइंग 11 में दो बदलाव हुए हैं, जिसमें मयंक रावत ने डेब्यू किया. वहीं पंजाब की टीम बिना बदलाव के उतरी है.

मुंबई बैटिंग हाइलाइट्स

मुंबई इंडियंस की शुरुआत रेयान रिकेल्टन और क्विंटन डी कॉक ने की, लेकिन तीसरे ओवर में अर्शदीप सिंह ने दो बड़े झटके दिए. उन्होंने पहले रिकेल्टन और फिर सूर्यकुमार यादव को आउट किया, जो बिना खाता खोले पवेलियन लौटे. इसके बाद नमन धीर और डी कॉक ने पारी को संभालते हुए तेज रन बनाए. दोनों के बीच 68 गेंदों में 122 रन की मजबूत साझेदारी हुई. 14वें ओवर में नमन 51 रन बनाकर आउट हो गए.

दूसरी ओर डी कॉक लगातार आक्रामक बने रहे और 53 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. 18वें ओवर में हार्दिक पंड्या 14 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन डी कॉक अंत तक टिके रहे. उन्होंने नाबाद 112 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 7 छक्के शामिल थे. उनकी इसी पारी की बदौलत मुंबई 195 रन तक पहुंची.

दोनों टीमों की प्लेइंग XI (MI vs PBKS Playing 11)

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग XI (MI Playing 11): क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेलटन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, मयंक रावत, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह

पंजाब किंग्स की प्लेइंग XI (PBKS Playing 11): प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read