Sambhal Crime News: उत्तर प्रदेश के संभल में सिर्फ 500 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक को बेरहमी से मारपीट कर घायल कर दिया गया. घायल युवक ने नशा मुक्ति केंद्र के संचालक और उसके साथियों पर मारपीट का आरोप लगाया है. पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.
यह पूरा मामला जिले के कोतवाली क्षेत्र के मंडी किशनदास सराय इलाके की है. जहां पीड़ित युवक स्थानीय नशा मुक्ति केंद्र के लिए मरीज लाने का काम करता था. इसके लिए उसे 500 रुपये कमिशन मिलता था. पीड़ित का आरोप है कि उसने हाल ही में एक मरीज को केंद्र में लाकर भर्ती कराया. जिसका पैसा मांगने पर नशा मुक्ति केंद्र के संचालक ने उसके साथ गाली-गलौज करने लगा और अपने 15-16 साथियों को बुलाकर बेल्टों से भर-भरकर पीटा. इस पिटाई से उसके शरीर पर नीले निशान पड़ गए हैं.
सड़क पर गिरा-गिरा कर मारा
पीड़ित युवक के मुताबिक उसने फोन करके नशा मुक्ति केंद्र संचालक से पैसों की मांग की थी. संचालक ने यूपीआई नहीं चलने की बात कहकर उसे केंद्र पर नकद भुगतान करने के लिए बुलाया. जब वह वहां पहुंचा तो अपने 15-16 साथियों के साथ नशा मुक्ति केंद्र संचालक ने उसपर हमला बोल दिया और उसे गिराकर बेल्टों और लातों से पीटा.
उसे इतना पीटा गया कि उसके शरीर पर नीले निशान पड़ गए हैं. युवक ने आरोप लगाया है कि इन हमलावरों में पंजाब का एक गैंगस्टर भी शामिल था. हालांकि उसे पिटता देख आसपास के लोग आकर बीच-बचाव किये और उसे छुड़ाया.
पुलिस ने केस दर्ज किया
अपने साथ हुए इस वारदात को लेकर पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है. जिसमें उसने बताया कि चंदौसी में संचालित नशा मुक्ति केंद्र के संचालक और उसके साथियों ने उसके साथ मारपीट की है. पुलिस ने पीड़ित के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है.
ये भी पढ़ें- बांकुरा में पीएम मोदी को देखकर लोगों में उत्साह, बोले- ममता सरकार के अत्याचार अब खत्म होंगे
पुलिस फिलहाल आरोपियों की पहचान में जुटी हुई है. पंजाब के कथित गैंगस्टर के शामिल होने पर पुलिस चौकसी भी बरत रही है. पुलिस का कहना है कि जांच जारी है. जैसा निकलकर सामने आता है उस हिसाब से कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल आरोपियों की तलाश की जा रही है.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

