Tamil Nadu election 2026 (AI Image)
Tamil Nadu election 2026: तमिलनाडु में गुरुवार (23 अप्रैल) को विधानसभा चुनाव (Tamil Naidu election 2026) के लिए वोट डाले जाएंगे. इस बार करीब 5.73 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे. राज्य की सभी 234 सीटों पर एक ही चरण में मतदान हो रहा है. इसके लिए पूरे प्रदेश में 75 हजार से अधिक मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें कई केंद्रों को संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है.
सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त
चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए बड़े पैमाने पर सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है. राज्य पुलिस, अर्धसैनिक बल, होमगार्ड, अग्निशमन विभाग और अन्य इकाइयों सहित करीब 1.47 लाख सुरक्षाकर्मी ड्यूटी पर लगाए गए हैं. इसके अलावा केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की सैकड़ों कंपनियां भी तैनात हैं. संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है और गश्त के लिए अलग-अलग टीमें सक्रिय हैं.
तेज प्रतिक्रिया के लिए विशेष दल
मतदान के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए त्वरित प्रतिक्रिया दल तैयार किए गए हैं. ये दल वाहनों के जरिए लगातार गश्त करेंगे और जरूरत पड़ने पर तुरंत कार्रवाई करेंगे. वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है ताकि किसी तरह की गड़बड़ी न हो.
महिला मतदाताओं की बड़ी भूमिका
इस चुनाव में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से अधिक है. कुल मतदाताओं में लगभग 2.93 करोड़ महिलाएं और 2.80 करोड़ पुरुष शामिल हैं. यह आंकड़ा चुनावी नतीजों पर अहम प्रभाव डाल सकता है.
मुख्य मुकाबला और प्रमुख चेहरे
इस बार चुनावी मैदान में कई दल और 4,618 हजार उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. सत्ताधारी गठबंधन का नेतृत्व एम. के. स्टालिन (MK Stalin) कर रहे हैं, जबकि विपक्ष में AIADMK प्रमुख भूमिका में है. वहीं अभिनेता-राजनेता विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कझगम (TVK Vijay) पहली बार चुनाव लड़ रही है, जिससे मुकाबला और रोचक हो गया है.
येै भी पढ़ें: ईरान-अमेरिका की जंग रुकवाए भारत? रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आया बड़ा बयान
प्री-पोल सर्वे का अनुमान
चुनाव से पहले किए गए सर्वे में सत्ताधारी DMK गठबंधन को बढ़त मिलती दिखाई गई है. अनुमान है कि यह गठबंधन 234 में से 181-189 का स्पष्ट बहुमत हासिल कर सकता है. वहीं विपक्षी गठबंधन 38 से 42 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है, जबकि नई पार्टी कुछ सीटों पर असर डाल सकती है.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

