तमिलनाडु की सभी 234 विधानसभा सीटों पर आज लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव मनाया जा रहा है. मतदान की शुरुआत के साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राज्य के मतदाताओं से खास अपील की है. पीएम मोदी ने तमिलनाडु के लोगों, विशेषकर युवाओं और महिला मतदाताओं से भारी संख्या में पोलिंग बूथ तक पहुंचने और अपने मताधिकार का उपयोग करने का आग्रह किया है.
युवाओं और महिलाओं पर पीएम का विशेष जोर
प्रधानमंत्री ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ के जरिए तमिल और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में संदेश साझा किया. उन्होंने लिखा, ‘तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में मतदान के दौरान, मैं सभी मतदाताओं से अपील करता हूं कि वे लोकतंत्र के इस पवित्र कर्तव्य में उत्साह से भाग लें.’
As Tamil Nadu votes in the Assembly elections, I call upon all voters to take part enthusiastically in this sacred duty of democracy. I urge the youth and the women of Tamil Nadu in particular to come out and vote in record numbers.
— Narendra Modi (@narendramodi) April 23, 2026
पीएम मोदी ने आगे कहा कि मैं विशेष रूप से तमिलनाडु के युवाओं और महिलाओं से आग्रह करता हूं कि वे रिकॉर्ड संख्या में बाहर आएं और मतदान करें.
प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि एक जीवंत लोकतंत्र के लिए हर वोट की अपनी अहमियत है. उनका ये संदेश खास तौर पर पहली बार वोट डालने जा रहे युवाओं को प्रेरित करने वाला है, जो राज्य के भविष्य की दिशा तय करने में बड़ी भूमिका निभाते हैं.
चुनावी रण: 234 सीटों पर मतदान जारी
तमिलनाडु की सभी सीटों पर सुबह से ही लंबी कतारें देखी जा रही हैं. चुनाव आयोग ने भीषण गर्मी को देखते हुए मतदान केंद्रों पर छाया और पानी की विशेष व्यवस्था की है. सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं ताकि मतदाता बिना किसी डर के अपने घर से बाहर निकल सकें. इस चुनाव के नतीजे 4 मई 2026 को घोषित किए जाएंगे, जिस पर पूरे देश की निगाहें टिकी हैं.
लोकतंत्र की मजबूती के लिए अपील
राजनीतिक पंडितों का मानना है कि प्रधानमंत्री की ये अपील मतदान प्रतिशत (Voter Turnout) बढ़ाने में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है. पिछले कुछ चुनावों में तमिलनाडु में महिलाओं का मतदान प्रतिशत पुरुषों की तुलना में बेहतर रहा है. प्रशासन ने भी लोगों से अपील की है कि वे ‘पहले मतदान, फिर जलपान’ के संकल्प के साथ बाहर निकलें.
ये भी पढ़ें: बंगाल चुनाव 2026: पहले चरण की 152 सीटों पर वोटिंग शुरू, पीएम मोदी ने ‘युवाओं और महिलाओं’ से की रिकॉर्ड मतदान की अपील
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

