Urdu Conclave 2026

खौफ का ‘खूनी’ सवेरा! छत्तीसगढ़ में शक की ऐसी सनक, पति ने पत्नी का सिर काटकर हाथ में ले लिया, देखें VIDEO

Korba murder case: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में अवैध संबंध के शक में पति द्वारा पत्नी की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई है और पुलिस जांच में जुटी है.

Korba murder case

रिपोर्ट- प्रियंका


Korba murder case: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर अवैध संबंध होने के शक में उसकी हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि आरोपी ने गुस्से में आकर पत्नी का गला काट दिया और इसके बाद उसका सिर लेकर गांव में घूमता रहा. इस घटना से पूरे इलाके में डर और सनसनी फैल गई है.

पति-पत्नी के बीच होता था विवाद

पुलिस के अनुसार, आरोपी का नाम सालिक राम यादव (45) है, जो ग्राम बुंदेली का रहने वाला है. वह पिछले कई वर्षों से गांव के एक पोल्ट्री फार्म में चौकीदार के रूप में काम करता था. वह अपनी पत्नी छेक बाई (42) और चार बच्चों के साथ वहीं रहता था. जानकारी के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच लंबे समय से आपसी विवाद चल रहा था. आरोपी का कहना है कि उसकी पत्नी उसके चरित्र पर शक करती थी, जिससे दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था.

घटना के समय दोनों ने पी रखी थी शराब

घटना वाले दिन भी दोनों ने शराब पी रखी थी. इसी दौरान फिर से चरित्र को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी. इस दौरान उनके दो बच्चे घर पर ही मौजूद थे, जो इस भयावह घटना के गवाह बने.

घटना का वीडियो हुआ वायरल

बताया जा रहा है कि हत्या के बाद आरोपी अपनी पत्नी का सिर लेकर गांव में घूमता रहा. इस दौरान कुछ लोगों ने उसका वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है.


ये भी पढ़ें: अस्पताल बना अखाड़ा: पुलिस चौकी के सामने बाप-बेटे को बेरहमी से पीटा, कुल्हाड़ी से हमला कर फरार हुए थार सवार बदमाश


पुलिस कर रही है जांच

यह पूरा मामला जगामार चौकी क्षेत्र के ग्राम बुंदेली का है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है. घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है और लोग इस अमानवीय कृत्य की कड़ी निंदा कर रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read