दीपेश/हाथरस
UP News: हाथरस जिले के थाना चंदपा में पुलिस कस्टडी के दौरान एक युवक ने शौचालय में फांसी लगाकर जान दे दी. घटना के बाद उसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. इस खबर से पूरे विभाग में हलचल मच गई.
मृतक पर आरोप
मृतक युवक का नाम चंद्रपाल बताया जा रहा है, जो लोनी (गाजियाबाद) का रहने वाला था. उस पर आरोप था कि उसने एक नाबालिग मुस्लिम युवती को भगाया था. इसी मामले में किशोरी के परिजनों ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था.
पुलिस की लापरवाही उजागर
पुलिस के मुताबिक, चंद्रपाल ने थाने के शौचालय में आत्महत्या की. इस घटना ने पुलिस की लापरवाही को उजागर कर दिया. अस्पताल में मौत की पुष्टि होते ही जिले के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली.
एसपी की सख्त कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने तुरंत कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी श्याम सिंह और ड्यूटी पर तैनात आरक्षी को निलंबित कर दिया. साथ ही दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए.
ये भी पढ़ें-लोनी का डाबर तालाब बना ‘मौत का गड्ढा’: युवक का शव मिला, तलाश में उतरा गोताखोर भी डूबा, एक हफ्ते में 3 मौतें!
विभाग में हड़कंप
एसपी की इस सख्त कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. फिलहाल मामले की जांच जारी है और यह देखा जा रहा है कि कस्टडी में रहते हुए युवक ने आत्महत्या कैसे कर ली.
ये भी पढ़ें-डोली से पहले उठी अर्थी: सनकी आशिक ने प्रेमिका पर चलाई गोली, फिर उसी बंदूक से खुद को उड़ाया
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



