Urdu Conclave 2026

डोडा की दीवारों पर ‘पाकिस्तानी’ साजिश! शहबाज शरीफ और असीम मुनीर के पोस्टर से मचा हड़कंप

जम्मू-कश्मीर के Doda में पाकिस्तान समर्थित पोस्टर मिलने से सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर आ गई हैं. पोस्टरों में Shehbaz Sharif और Asim Munir की तस्वीरों के साथ भड़काऊ संदेश लिखे गए थे..

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में उस वक्त सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े हो गए, जब पुल डोडा इलाके की दीवारों पर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और वहां के आर्मी चीफ फील्ड मार्शल असीम मुनीर की तस्वीरों वाले पोस्टर चिपके मिले. बता दें कि इन पोस्टरों में पाकिस्तानी झंडे के साथ ‘आजादी’ और पाकिस्तान के समर्थन वाले भड़काऊ संदेश लिखे थे.

जानकारी के मुताबिक, ये पोस्टर ‘जम्मू कश्मीर यूथ मूवमेंट’ नामक एक अलगाववादी संगठन द्वारा लगाए गए हैं. पुलिस ने इस मामले को देश की संप्रभुता के खिलाफ मानते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है.

पोस्टरों में दिखा पाकिस्तानी ऐंगल?

इन पोस्टरों पर लिखे संदेश काफी चौंकाने वाले हैं. इनमें ईरान और अमेरिका के बीच तनाव कम करने के लिए पाकिस्तान की कथित कोशिशों की तारीफ की गई है. इसके साथ ही, कश्मीर के ‘आत्मनिर्णय’ (Self-determination) की लड़ाई में पाकिस्तान द्वारा दिए जा रहे नैतिक, राजनीतिक और राजनयिक समर्थन के लिए उसका आभार व्यक्त किया गया है. स्थानीय लोगों के बीच भ्रम और डर पैदा करने के लिए ये पोस्टर रात के अंधेरे में लगाए गए थे.

सुरक्षा एजेंसियों में मचा हड़कंप(Doda Poster Case)

जैसे ही पुलिस को इन पोस्टरों की सूचना मिली, तुरंत डीएसपी कृष्ण रतन के नेतृत्व में एक टीम मौके पर पहुँची और सभी विवादित पोस्टरों को दीवारों से हटाया गया. चूंकि पुल डोडा एक रणनीतिक और व्यस्त इलाका है, इसलिए यहाँ ऐसे पोस्टर मिलना एक गंभीर सुरक्षा चूक माना जा रहा है. इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि उन लोगों की पहचान की जा सके जिन्होंने इन पोस्टरों को दीवारों पर चस्पा किया है.

यह भी पढ़ें: दाऊद का ‘दाहिना हाथ’ सलीम डोला भारत डिपोर्ट: इस्तांबुल से दिल्ली तक चला ‘सीक्रेट ऑपरेशन’; क्या अगला नंबर ‘बड़े साब’ का?

‘जम्मू कश्मीर यूथ मूवमेंट’ पर पुलिस का शिकंजा

डोडा पुलिस ने इस घटना के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए डोडा पुलिस स्टेशन में FIR No. 95/2026 दर्ज की है. यह कार्रवाई भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 353 (1) B के तहत की गई है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह संगठन इलाके की शांति भंग करने और युवाओं को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है. जांच का दायरा बढ़ाते हुए उन लोगों की धर-पकड़ शुरू कर दी गई है जो इस प्रतिबंधित मानसिकता वाले संगठन से जुड़े हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read