जेपी ग्रुप के संस्थापक जयप्रकाश गौड़ ने लेंडर्स के फैसले का समर्थन किया है. उन्होंने अदाणी ग्रुप को जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) की संपत्तियों का विजेता चुनने का स्वागत किया. गौड़ ने एक बयान में कहा कि क्रेडिटर्स की समिति ने अदाणी ग्रुप को सफल बोली लगाने वाला चुना है. हम इस फैसले का पूरा सम्मान करते हैं. उन्होंने प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बताया.
अदाणी पर भरोसा जताया
जयप्रकाश गौड़ ने गौतम अदाणी की नेतृत्व क्षमता पर भरोसा जताया. उन्होंने कहा कि अदाणी ग्रुप के नेतृत्व में जेपी की विरासत को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाया जाएगा. सभी हितधारकों की आकांक्षाएं पूरी होंगी.
क्या हैं JAL की संपत्तियां
JAL के पास रियल एस्टेट, सीमेंट प्लांट, होटल और पावर प्रोजेक्ट्स जैसी बड़ी संपत्तियां हैं. इनमें ग्रेटर नोएडा के जेपी ग्रीन्स, स्पोर्ट्स सिटी और मध्य प्रदेश-उत्तर प्रदेश के सीमेंट प्लांट शामिल हैं.
NCLT ने दी मंजूरी
पिछले नवंबर में क्रेडिटर्स ने अदाणी एंटरप्राइजेज की 14,535 करोड़ रुपये की बोली को मंजूरी दी थी. पिछले महीने इलाहाबाद बेंच ऑफ NCLT ने इस सौदे को मंजूरी दे दी. वेदांता ग्रुप की बोली ज्यादा थी लेकिन लेंडर्स ने अदाणी के प्रस्ताव को बेहतर माना.
गौड़ ने अदाणी और वेदांता दोनों ग्रुप्स को भाग लेने के लिए धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि जेपी ग्रुप 1979 से देश निर्माण का सफर तय कर रहा है. अब यह नई शुरुआत है. यह फैसला जेपी ग्रुप की कंपनियों के भविष्य को मजबूत बनाएगा. आम लोग और निवेशक इस विकास से फायदा उठा सकेंगे.
ये भी पढ़ें- FY 2026 में अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों ने दर्ज की 15.9% की क्रेडिट ग्रोथ, देश कर रहा तेज तरक्की- मोदी सरकार
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
