बिहार/रविशंकर शर्मा
बिहार के बाढ़ अनुमंडल के हाथीदह थाना में पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है. पुलिस को आज सुबह एक आवेदन प्राप्त (Application received) हुआ. जिसमें हाथीरस बाईपास से एक पीकप पर AC की खेप को अज्ञात बदमाशों द्वारा गायब कर दिये जाने की शिकायत मिली थी. जिसके बाद पुलिस की टीम ने उन्हें दबोच लिया.
12 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार
बाढ़ अनुमंडल के हाथीदह थाना पुलिस (Hathidah Police Station) को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर एसी (AC) लूट कांड का खुलासा करते हुए चोरी गई खेप के साथ एक आरोपी को दबोच लिया है.
एसी की खेप बदमाशों ने गायब किया
घटना के संबंध में थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि आज सुबह पिकअप चालक रंजीत कुमार ने एक आवेदन दिया था. शिकायत के अनुसार, पटना से लखीसराय ले जाई जा रही एसी की खेप को हाथीदह बाईपास के पास अज्ञात बदमाशों ने गायब कर दिया था.
संदिग्धों से पूछताछ शुरू
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ रामकृष्ण के निर्देश पर थानाध्यक्ष रंजन कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्धों से पूछताछ शुरू की. इसी दौरान एक नशेड़ी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली (Involvement accepted).
‘वोल्टास कंपनी के 4 एसी’ बरामद
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर लूटे गए ‘वोल्टास कंपनी के 4 एसी’ बरामद कर लिए हैं. गिरफ्तार बदमाश की पहचान हाथीदह थाना क्षेत्र के धरमपुर दरियापुर निवासी इशू कुमार (पिता- जितेंद्र पासवान) के रूप में हुई है. सिर्फ 12 घंटे के अंदर इस ‘ब्लाइंड केस’ (Blind Case) को सुलझाने के लिए स्थानीय लोग ग्रामीण एसडीपीओ और थानाध्यक्ष की सराहना कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: ‘हेलो DM अंकल आप बहुत अच्छे हैं, मेरी भी सड़क बनवा दीजिए’, मासूम बच्ची का वीडियो देखकर दौड़े जिलाधिकारी
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

