Vijay CM oath: तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री और तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) प्रमुख सी. जोसेफ विजय ने शपथ लेने के बाद जनता को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि यह उनके लिए बेहद भावनात्मक पल है. विजय ने साफ किया कि वे किसी राजनीतिक परिवार से नहीं आते, बल्कि आम जनता के बीच से उठकर यहां तक पहुंचे हैं. उन्होंने लोगों को धन्यवाद देते हुए कहा कि सिनेमा में उन्हें जो प्यार मिला, वही भरोसा अब राजनीति में भी उन्हें आगे ले जाएगा.
चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) के चीफ सी जोसेफ विजय ने कहा, "मुझे नहीं पता कि इस इमोशनल पल में कैसे शुरू करूं या क्या कहूं। मैं किसी राजकुमार के परिवार से नहीं आया हूं। मैं आपके बीच से आपके परिवार के सदस्य की तरह, आपके भाई की तरह आया हूं। आपने मुझे… pic.twitter.com/5nVnhCC0tw
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 10, 2026
पहली फाइलों पर हस्ताक्षर
शपथ ग्रहण के तुरंत बाद विजय ने मुख्यमंत्री के तौर पर अपने पहले दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए. इनमें तीन बड़े फैसले शामिल रहे-
- 200 यूनिट मुफ्त बिजली की सुविधा
- ड्रग्स के खिलाफ विशेष टास्क फोर्स का गठन
- महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अलग टास्क फोर्स
#WATCH चेन्नई: TVK चीफ सी जोसेफ विजय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने के बाद पहले डॉक्यूमेंट्स पर साइन किए, जिनमें शामिल हैं-
1. 200 यूनिट फ्री बिजली सप्लाई
2. ड्रग्स से निपटने के लिए स्पेशल टास्क फोर्स
3. महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्पेशल टास्क… pic.twitter.com/4Sjqg91ytM
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 10, 2026
नए मंत्रिमंडल के चेहरे
विजय के साथ उनकी पार्टी के 9 विधायक भी मंत्री पद की शपथ लेकर कैबिनेट का हिस्सा बने. इनमें एन. आनंद, आधव अर्जुन, डॉ. केजी अरुणराज, केए सेंगोट्टैयन, पी. वेंकटरमणन, आर. निर्मलकुमार, राजमोहन, डॉ. टीके प्रभु और सेल्वी एस. कीर्तना शामिल हैं. सहयोगी दलों के किसी विधायक को फिलहाल मंत्रिमंडल में जगह नहीं दी गई है.
TVK नेता एन. आनंद, आधव अर्जुन, डॉ. केजी अरुणराज और केए सेंगोट्टैयन ने तमिलनाडु राज्य के मंत्री के रूप में शपथ ली।
TVK चीफ सी. जोसेफ विजय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। pic.twitter.com/P1vo1HtBBb
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 10, 2026
TVK नेता पी. वेंकटरमणन, आर. निर्मलकुमार, राजमोहन और डॉ. टीके प्रभु ने तमिलनाडु राज्य के मंत्री के रूप में शपथ ली।
TVK चीफ सी. जोसेफ विजय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। pic.twitter.com/lWg290OJUq
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 10, 2026
TVK नेता सेल्वी एस. कीर्तना ने तमिलनाडु राज्य के मंत्री के रूप में शपथ ली।
TVK प्रमुख सी. जोसेफ विजय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। pic.twitter.com/vVvqlWqa11
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 10, 2026
कर्ज पर क्या बोले सीएम?
विजय ने कहा कि तमिलनाडु पर करीब 10 लाख करोड़ रुपये का कर्ज है. उन्होंने माना कि प्रशासन संभालने के बाद ही असली चुनौतियों का अंदाजा होता है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि ईमानदारी और मजबूत इरादों के साथ वे राज्य को आगे ले जाएंगे.
चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और TVK चीफ सी जोसेफ विजय ने कहा, "तमिलनाडु पर करीब 10 लाख करोड़ रुपये का कर्ज है। एडमिनिस्ट्रेशन में आने के बाद ही कोई सही मायने में हालात और हमारे सामने आने वाली चुनौतियों को समझ सकता है। लेकिन मैं ईमानदारी और पक्के इरादे के साथ तमिलनाडु को आगे ले… pic.twitter.com/2dnixnUoC0
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 10, 2026
ये भी पढ़ें-तमिलनाडु के सीएम के रूप में विजय ने ली शपथ, गैर-द्रविड़ सरकार की वापसी; TVK के 9 विधायक बने मंत्री
महिलाओं और युवाओं को आश्वासन
मुख्यमंत्री ने महिलाओं को आश्वासन दिया कि उनकी सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होगी. महिलाओं के खिलाफ अपराध पर तुरंत कार्रवाई होगी. उन्होंने यह भी कहा कि ड्रग्स से जूझ रहे युवाओं को छोड़ा नहीं जाएगा, बल्कि उनके पुनर्वास के लिए काम किया जाएगा ताकि एक स्वस्थ समाज बनाया जा सके.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
