Water rich vegetable for summer
Water rich vegetable for summer: गर्मी के मौसम में हर किसी का लाइट कुछ हल्का खाने का मन होता है, क्योंकि समर के सीजन में पानी की कमी, थकान, चक्कर, डिहाइड्रेशन जैसी समस्याएं आमतौर पर होने लगती हैं. गर्मी के मौसम से ऐसी चीजों को अपनी डाइट शामिल करें जो आपके शरीर को हाइड्रेट रखें. ऐसे में आज हम आपको इस आर्टिकल में कुछ ऐसी सब्जियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो हल्की और पानी से भरपूर होती हैं. जो आपको टेस्ट के साथ- साथ हाइड्रेट भी रखेंगी. ऐसे में आपके लिए गर्मियों में टिंडा, तोरई और लौकी खाना बेस्ट आप्शन है, क्योंकि लौकी और टिंडा ऐसी सब्जी हैं जो हल्की और पानी से भरपूर होती हैं.
1. लौकी की सब्जी
लौकी को समर की सब्जी कह जाता है क्योंकि लौकी में लगभग 90 प्रतिशत से ज्यादा पानी पाया जाता है. इसे खाने से शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं. जैसे शरीर को ठंडक, डिहाइड्रेशन से राहत ,पेट को हल्का रहता है, इसी के साथ लौकी खाने से वजन भी कम होता है. लौकी हाई ब्लड प्रेशर में भी फायदा करती है. आप लौकी की सब्जी, खीर या फिर लौकी का जूस भी बनाकर पी सकते हैं.
2. टिंडा की सब्जी
टिंडा भी गर्मियों की लोकप्रिय सब्जी है. इसमें भी लगभग बराबर मात्रा में पानी पाया जाता है. और यह पेट के लिए काफी हल्की होती है और आसानी से पच जाती है. गर्मी में आप इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं. टिंडा खाने से शरीर हाइड्रेट रहता है और एसिडिटी में भी फायदा करता है. इसी के साथ टिंडा शरीर में सुस्ती भी कम करता है.
यह भी पढ़ें: ‘अब नहीं फटेगा दूध’, पतीले में कटोरी नहीं डालें ये खास पाउडर!
3. तोरई की सब्जी
तोरई पोषक तत्वों से भरपूर होती है. तोरई मुख्य रूप से फाइबर, विटामिन A, C, आयरन और पोटेशियम से भरपूर होती है. यह पाचन तंत्र सुधारने, वजन घटाने, ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने, त्वचा में निखार लाने और लीवर को स्वस्थ रखने में सहायक है. इसमें पानी की मात्रा अधिक होने से यह शरीर को हाइड्रेटेड रखती है और पेट की समस्याओं को दूर करती है.
4. पालक की सब्जी
पालक की सब्जी आयरन, विटामिन (A, C, K), और फाइबर का पावरहाउस है, जो हीमोग्लोबिन बढ़ाकर एनीमिया से बचाती है, पाचन दुरुस्त करती है और इम्यूनिटी मजबूत करती है। यह आंखों की रोशनी, हड्डियों की मजबूती, और त्वचा-बालों के बेस्ट होती है. साथ ही इसमें कैलोरी कम होती है जिसकी वजह से आपका वेट भी कंट्रोल में रहेगा.
- भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


