Bharat Express DD Free Dish

‘अब नहीं फटेगा दूध’, पतीले में कटोरी नहीं डालें ये खास पाउडर!

How to Prevent Milk from Curdling: गर्मी में सबसे ज्यादा टेंशन रहती है दूध के फटने की अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो एक छोटा सा घरेलू नुस्खा आपके दूध को सुरक्षित रख सकता है. 

Tips for Boiling Milk

Tips for Boiling Milk

How to Prevent Milk from Curdling:  गर्मियां शुरू होते ही तमाम समस्याओं का सामना कर पड़ता है. वहीं गर्मी में रसोई संबधी समस्याएं भी बढ़ जाती हैं. गर्मी में सबसे ज्यादा टेंशन रहती है दूध की. पारा बढ़ते ही दूध में बैक्टीरिया तेजी से पनपने लगते हैं जिससे उबालने से पहले ही दूध खराब हो जाता है. ऐसे में दूध की बर्बादी तो होती ही है साथ ही डेली रुटीन भी प्रभावित होता है. अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो एक छोटा सा घरेलू नुस्खा आपके दूध को सुरक्षित रख सकता है.

दूध में डाले में बस ये पाउडर

जब भी आपको लगे कि दूध थोड़ा पुराना है या बाहर गर्मी ज्यादा है तो दूध उबालते समय उसमें एक चुटकी बेकिंग सोडा यानी मीठा सोडा डाल दें. दूध में मौजूद लैक्टिक एसिड गर्मी के कारण बढ़ने लगता है, जिससे दूध फट जाता है. बेकिंग सोडा क्षारीय होता है, जो दूध के पीएच लेवल को संतुलित रखता है और उसे फटने से रोकता है. ऐसे में आप दूध को फटने से बचा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: AC नहीं है तो ना हो परेशान, गर्मियों में सुकून भरी नींद के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स

दूध को फटने से इस तरह से बचाएं

इसके अलावा भी कई टिप्स हैं जो दूध को बार-बार फटने से बचा सकते हैं. सबसे पहले तो आप सही समय पर दूध उबाल लें. दूध पैकेट का हो या डेयरी का घर आते ही उसे तुरंत उबाल लें. कच्चा दूध गर्मी में बहुत जल्दी खराब होता है. कई बार देर से दूध उबालने पर फटता तो नहीं है लेकिन उसमें अजीब सी महक आने लगती है. वहीं पुराने समय में लोग दूध के पतीले में छोटी कटोरी डाल देते थे, इस टिप्स से भी आप दूध को फटने से बचा सकते हैं. दूध को यूज करने का एक और तरीका है, अगर आपको महसूस हो कि दूध फट सकता है तो उसमें आप थोड़ा सा दही डाल दें, जिससे उस दूध का दही बन जाएगा जिसे आप आराम से खा सकते हैं.

  • भारत एक्सप्रेस


इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read