White House shooting: अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन में व्हाइट हाउस परिसर के पास एक बार फिर गोलीबारी की घटना हुई है. इस दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस के अंदर मौजूद थे.
घटना कैसे हुई?
शनिवार शाम 17वीं स्ट्रीट और पेनसिल्वेनिया एवेन्यू इलाके में एक व्यक्ति ने अचानक अपने बैग से हथियार निकाला और फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में सीक्रेट सर्विस पुलिस ने गोली चलाई, जिससे संदिग्ध घायल हो गया. बाद में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई. इस दौरान एक राहगीर भी गोली लगने से घायल हुआ.
पत्रकारों ने सुनी गोलियों की आवाज
मौके पर मौजूद पत्रकारों ने कई गोलियों की आवाजें सुनीं. इसके बाद उन्हें प्रेस ब्रीफिंग रूम में जाने के लिए कहा गया और बाहर निकलने पर रोक लगा दी गई.
U.S. Secret Service Office of Communications tweets, "Shortly after 6 PM Saturday, an individual in the area of 17th street and Pennsylvania Avenue pulled a weapon from his bag and began firing. Secret Service Police returned fire, striking the suspect, who was transported to an… pic.twitter.com/nIxsm5gClS
— ANI (@ANI) May 24, 2026
सीक्रेट सर्विस ने क्या कहा?
सीक्रेट सर्विस ने बताया कि व्हाइट हाउस से एक ब्लॉक दूर गोलीबारी की सूचना मिली थी. अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद कर्मियों से जानकारी जुटा रहे हैं.
#WATCH | Security tightened around the area after shots were fired near the White House grounds.
(Source: Reuters) pic.twitter.com/1nIOR3TVnr
— ANI (@ANI) May 23, 2026
एफबीआई डायरेक्टर का अपडेट
एफबीआई डायरेक्टर काश पटेल ने सोशल मीडिया पर कहा कि एजेंसियां गोलीबारी की जांच कर रही हैं और जल्द ही जनता को अपडेट दिया जाएगा. उन्होंने बताया कि एफबीआई और सीक्रेट सर्विस दोनों मौके पर मौजूद हैं.
FBI Director Kash Patel tweets, "FBI is on the scene and supporting Secret Service responding to shots fired near White House grounds…" pic.twitter.com/1hDDEJjA1F
— ANI (@ANI) May 23, 2026
ये भी पढ़ें-एक तरफ ईरान से दोस्ती, दूसरी तरफ सऊदी से गुप्त संधि! मध्यस्थ बने पाकिस्तान का डबल गेम बेनकाब
राष्ट्रपति सुरक्षित
गोलीबारी के समय राष्ट्रपति ट्रंप व्हाइट हाउस में थे. अधिकारियों ने उनकी सुरक्षा की पुष्टि की है. हालांकि, अभी तक किसी अन्य घायल की आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है. वॉशिंगटन पुलिस ने भी फिलहाल विस्तृत बयान नहीं दिया है. सुरक्षा एजेंसियां इलाके की जांच कर रही हैं और आसपास की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




