मोबाइल को रीस्टार्ट करने के फायदे
Benefits of Restarting Your Mobile Phone: आजकल लोग अपना मोबाइल रीस्टार्ट करना मानों जैसे भूल ही गए है, मोबाइल की बैट्री अचानक बिल्कुल खत्म हो जाए. तब फोन स्विच ऑफ हो जाए वो अलग की बात है लेकिन लोग खुद से मोबाइल रीस्टार्ट नहीं करते हैं. आपको बता दें कि हर रोज सिर्फ एक बार फोन को रीस्टार्ट जरुर करें, ऐसा करने से आपके मोबाइल की परफॉर्मेंस और लाइफ दोनों पहले से अच्छी हो जाएगी. रिस्टार्ट ना करने से मोबाइल फोन धीरे-धीरे स्लो हो जाता है. आज हम आपको फोन को रीस्टार्ट करने के फायदे के बारे में बताएंगे, फायदे सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे और रोजाना खुद फोन को रिस्टार्ट करेंगे.
मोबाइल रीस्टार्ट करने के फायदे
1.रीस्टार्ट करने से RAM फ्री हो जाता है मोबाइल
आपके मोबाइल में तमाम एप्स होते हैं जिनका आप लगातार यूज करते हैं. ऐसे में एप्स की बैकग्राउंड एक्टिविटी RAM घेरती रहती है. अगर आप फोन को हर रोज रीस्टार्ट करते हैं तो इससे RAM फ्री हो जाती है और मोबाइल फिर से स्पीड से काम करने लगता है.
2.फोन रिस्टार्ट ना करने से बग्स जमा हो जाते हैं…
काफी टाइम तक फोन ऑन रहने से छोटे-छोटे बग्स जमा हो जाते हैं, ग्लिच आ जाता है जिसकी वजह से नेटवर्क ना आना, एप्स का स्लो चलना ऐसी समस्याएं होने लगती हैं. ऐसे में मोबाइल को रीस्टार्ट करने से वह और तेजी से काम करने लग जाता है. जैसे हम सोकर उठने के बाद तेजी से काम करने लगते हैं उसी प्रकार मोबाइल फोन रीस्टार्ट के बाद फास्ट हो जाता है.
3.रीस्टार्ट करने से बैट्री हेल्थ सही रहती है…
मोबाइल रीस्टार्ट ना करने से इसका असर बैट्री की हेल्थ पर भी पड़ता है, बैकग्राउंड में चल रहे हिडन प्रोसेस बैटरी को भी जल्दी ड्रेन करने लगते हैं. ऐसे में फोन को रीस्टार्ट करने से बैट्री की हेल्थ सही रहती है.
यह भी पढ़ें: क्या आप भी खाते हैं गर्मियों में बूंदी का रायता? आज ही कर दें बंद वरना शरीर को होगा बड़ा नुकसान
4.बेहतर नेटवर्क और इंटरनेट कनेक्शन
फोन के लगातार इस्तेमाल से कभी-कभी नेटवर्क स्लो हो जाता है या नेटवर्क बार-बार ड्रॉप होने लगता है. रीस्टार्ट करने पर फोन टावर्स या Wi-Fi से नई तरह से रीकनेक्ट करता है, जिससे नेटवर्क स्ट्रेंथ पहले से बेहतर हो जाती है और कॉल क्वालिटी भी सही हो जाती है.
5.फोन की लाइफ
लगातार फोन ऑन रहने से सिस्टम पर ज्यादा लोड पड़ता है. ऐसे में फोन को रीस्टार्ट करने से हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर दोनों स्टेबल रहते हैं. मोबाइल की लाइफ भी बढ़ जाती है.
- भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




