Bharat Express DD Free Dish

GT vs RR: शतक से 4 रन दूर रुके वैभव सूर्यवंशी, लेकिन RR ने खड़ा किया पहाड़ जैसा स्कोर

GT vs RR क्वालीफायर-2 में राजस्थान रॉयल्स ने वैभव सूर्यवंशी की 96 रन की धमाकेदार पारी की बदौलत गुजरात टाइटंस के सामने 215 रन का बड़ा टारगेट रखा. वैभव लगातार दूसरे मैच में शतक से चूक गए, लेकिन उनकी तूफानी बल्लेबाजी ने मैच का रुख बदल दिया.

GT vs RR Qualifier 2 IPL 2026

GT vs RR Qualifier 2: आईपीएल 2026 के दूसरे क्वालीफायर में राजस्थान रॉयल्स (RR) और गुजरात टाइटंस (GT) की भिड़ंत मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में हो रही है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान ने वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) की 96 रन की धमाकेदार पारी की बदौलत 214 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया.

ऐसी रही RR की बल्लेबाजी

राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम ने सिर्फ 9 रन पर यशस्वी जायसवाल और ध्रुव जुरेलके विकेट गंवा दिए. जायसवाल 1 रन और जुरेल 7 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए पारी को संभाला. वह लगातार दूसरे मैच में शतक से चूक गए, लेकिन 47 गेंदों में 96 रन की तूफानी पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 8 चौके और 7 छक्के लगाए.

मिडिल ऑर्डर में रवींद्र जडेजा ने 35 गेंदों पर नाबाद 45 रन बनाए, जबकि डोनोवन फरेरा ने आखिर में तेजी से रन जोड़ते हुए 11 गेंदों में नाबाद 38 रन ठोके. उनकी पारी में 4 छक्के और 2 चौके शामिल रहे. राजस्थान ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 214 रन बनाए.

गुजरात की गेंदबाजी

गुजरात टाइटंस की ओर से कगिसो रबाडा और जेसन होल्डर ने 2-2 विकेट लिए. वहीं मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा को 1-1 सफलता मिली. अब मुकाबले की दूसरी पारी काफी दिलचस्प रहने की उम्मीद है. जोफ्रा आर्चर की अगुवाई में राजस्थान की गेंदबाजी मजबूत नजर आ रही है, लेकिन गुजरात के बल्लेबाज अच्छी शुरुआत मिलने पर 215 रन का लक्ष्य हासिल कर सकते हैं.


ये भी पढ़ें: 15 साल या 17? वैभव सूर्यवंशी की उम्र को लेकर क्यों मचा है इतना बवाल, जानें 3 मेडिकल तरीके जो बताते हैं सही उम्र


दोनों टीमों की प्लेइंग 11 (GT vs RR Playing 11)

राजस्थान रॉयल्स प्लेइंग 11 (RR Playing 11): यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, दासुन शनाका, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा, यशराज पुंजा

गुजरात टाइटन्स प्लेइंग 11 (GT Playing 11): साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेट कीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read