Bharat Express DD Free Dish

बागपत के आइंस्टाइन चाचा के बाद अब बिहार के ‘हेलमेट चाचा’! समस्तीपुर में दुकान खाली कराने पर हुआ महायुद्ध, देखें वीडियो

Samastipur Viral Video: बिहार के समस्तीपुर में दुकान खाली कराने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्ष हाथों में लाठी-डंडे लेकर एक दूसरे पर टूट पड़े. इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने हेलमेट पहनकर दूसरे पक्ष पर धावा बोल दिया, और लाठी-डंडों से जमकर पीटा.

Samastipur Viral Video

Samastipur Viral Video

Samastipur Viral Video: पुराने समय में कवच और मुकुट पहनकर युद्धा, युद्ध के मैदान में जाया करते थे. अब ये 21वीं सदी है. ऐसे में युद्ध के पोशाक भी बदल गए और मैदान भी. आज की लड़ाई में मुकुट की जगह हेलमेट ने ले ली है. जिस तरह से उत्तर प्रदेश के बागपत में ‘चाट युद्ध’ हुआ था कुछ उसी तरह का आज बिहार में नजारा देखने को मिला.

बिहार के समस्तीपुर में दुकान खाली कराने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्ष हाथों में लाठी-डंडे लेकर एक दूसरे पर टूट पड़े. इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने हेलमेट पहनकर दूसरे पक्ष पर धावा बोल दिया, और लाठी-डंडों से जमकर पीटा.

समस्तीपुर युद्ध की यह लड़ाई अब सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही है. लोग इसे बागपत के आइंस्टाइन चाचा से जोड़ते हुए ‘हेलमेट चाचा’ जैसे उपनाम दे रहे हैं.

मऊ बाजार की है घटना

यह पूरा मामला विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के मऊ बाजार का है. जहां दुकान खाली करने को लेकर चल रहा विवाद शुक्रवार को हिंसक हो गया. देखते ही देखते पूरा इलाका जंग का मैदान बन गया. दोनों पक्षों से जमकर लाठियां भांजी जाने लगी. इस युद्ध के दौरान दोनों पक्षों की तरफ से एक-दूसरे पर पथराव और हवाई फायरिंग की भी जानकारी सामने आ रही है.

बताया जा रहा है कि दुकानदार प्रभात साह की जमीन को कथित रूप से गोविंद कुमार साह ने खरीद लिया. अब गोविंद कुमार साह दुकान खाली कराने के लिए लगातार दबाव बना रहा था. यह विवाद लंबे समय से चल रहा है. शुक्रवार को देखते ही देखते यह विवाद हिंसक हो गया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए.

पुलिस के पहुंचने पर पीछे हटे आरोपी

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इस विवाद ने तुरंत ही हिंसक रूप ले लिया. दोनों पक्ष एक-दूसरे पर लाठी और डंडों से टूट पड़े. इस दौरान पथराव और फायरिंग की भी घटना सामने आई है. मामला गंभीर होता देख बाकी के दुकानदारों ने अपनी दुकान बंद कर निकल लिये. फायरिंग होता देख पूरे बाजार में दहशत का माहौल हो गया. गोली की आवाज सुनते ही लोग इधर-उधर भागने लगे.

मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को नियंत्रित किया. पुलिस के आते ही दोनों पक्ष वहां से हट गए.

ये भी पढ़ें- कॉकरोचों के प्रदर्शन में घुसी ‘डफली गैंग’! जंतर-मंतर पर कम्युनिस्ट छात्रों का भारी बवाल, लगे आजादी के नारे

इस घटना से संबंधित एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें एक युवक पिस्टल लहराते दिख रहा है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read