Bharat Express DD Free Dish

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिन की शुभकामनाएं, पीएम मोदी बोले- उनका जीवन प्रेरणा की मिसाल

President Droupadi Murmu Birthday: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई केंद्रीय मंत्रियों और नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं. पीएम मोदी ने उनके जीवन को साहस, सादगी, विनम्रता और जनसेवा की प्रेरणादायक मिसाल बताया.

President Droupadi Murmu Birthday

President Droupadi Murmu Birthday: देश की राष्ट्रपतिद्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री सहित कई केंद्रीय मंत्रियों और नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं. सोशल मीडिया पर नेताओं ने उनके जीवन, संघर्ष और राष्ट्रसेवा की सराहना की.

पीएम मोदी ने की राष्ट्रपति की प्रशंसा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने राष्ट्रपति मुर्मू को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि उनका जीवन साहस, सादगी, विनम्रता और जनसेवा का प्रेरणादायक उदाहरण है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. साहस, सादगी, विनम्रता और सार्वजनिक सेवा के प्रति अटूट समर्पण से परिपूर्ण उनका जीवन देश भर के लोगों को प्रेरित करता रहेगा.”

पीएम मोगदी ने आगे कहा, “अपने अनेक वर्षों के सार्वजनिक जीवन में उन्होंने राष्ट्र की उत्कृष्ट सेवा की है, विशेष रूप से वंचितों और हाशिए पर पड़े लोगों के कल्याण के प्रति उनकी विशेष रुचि रही है. भारत के विकास के प्रति उनका अटूट समर्पण अत्यंत प्रेरणादायक है. ईश्वर उन्हें राष्ट्र की सेवा में दीर्घायु और स्वस्थ जीवन प्रदान करें. मुझे आज ओडिशा में आयोजित कार्यक्रम में उनसे मिलने की आशा है.

कई केंद्रीय मंत्रियों ने दी शुभकामनाएं

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि राष्ट्रपति मुर्मू ने अपना जीवन समाज और लोगों के उत्थान के लिए समर्पित किया है. उनके अनुसार राष्ट्रपति समावेशी विकास और सामाजिक न्याय की मजबूत आवाज हैं.


ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी बधाई, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद करते हुए बोले- ‘दिया अमूल्य योगदान’


केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने उन्हें दृढ़ इच्छाशक्ति और राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रतीक बताया. वहीं कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि साधारण पृष्ठभूमि से देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद तक पहुंचने का उनका सफर भारतीय लोकतंत्र की ताकत को दर्शाता है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read