Bharat Express DD Free Dish

कोलकाता के रेड रोड पर उमड़ा जनसैलाब: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पीएम मोदी ने दिया ‘स्वस्थ आयु’ का महामंत्र

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के मौके पर पीएम मोदी ने कोलकाता के रेड रोड से देश को संबोधित किया. ‘Yoga for Healthy Ageing’ थीम के साथ हजारों लोगों ने पीएम के साथ मिलकर किए योगासन.

PM Modi Performs Yoga With 35000 People At Kolkata Red Road

आज पूरा देश और दुनिया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मना रहा है. हर साल की तरह इस बार भी योग दिवस का रंग पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है, लेकिन इस साल मुख्य राष्ट्रीय समारोह का केंद्र बना पश्चिम बंगाल का ऐतिहासिक कोलकाता शहर. कोलकाता के मशहूर रेड रोड पर आज सुबह एक अद्भुत और विहंगम नजारा देखने को मिला, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद हजारों योग साधकों के बीच पहुंचे. सफेद पोशाक और केसरिया गमछे में सजे पीएम मोदी ने न केवल जनता को संबोधित किया, बल्कि खुद जमीन पर बैठकर आम लोगों के साथ योगासन किए.

योग जीवन के हर पहलू को करता है समृद्ध

इस भव्य और ऊर्जा से भरे कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने योग के महत्व और इस साल की विशेष थीम के बारे में खुलकर बात की.

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा, ‘शारीरिक कल्याण से लेकर आंतरिक शांति तक, योग जीवन के हर पहलू को समृद्ध करता है. कोलकाता में इस वर्ष के समारोह में शामिल होने पर मुझे बेहद खुशी हो रही है.’

पीएम मोदी ने अपने दूसरे पोस्ट में लिखा कि आज सुबह कोलकाता के रेड रोड पर एक असाधारण योग दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें जीवन के हर क्षेत्र से जुड़े लोगों ने भाग लिया और हर किसी के जीवन में योग की महत्ता का एक महत्वपूर्ण संदेश दिया. इस बार का विषय ‘स्वस्थ आयु के लिए योग’ (Yoga For Healthy Ageing) था, जिसने फिट और स्वस्थ रहने के लिए सभी आयु वर्ग में योग के महत्व पर जोर दिया.’

क्या है ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’ का प्रसंग

दिवस की जो थीम रखी गई है-‘Yoga For Healthy Ageing’ (स्वस्थ आयु के लिए योग)- वह आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बेहद प्रासंगिक है. अमूमन लोग सोचते हैं कि बढ़ती उम्र या बुढ़ापे में योग की जरूरत होती है, लेकिन पीएम मोदी ने इस धारणा को पूरी तरह बदल दिया. उन्होंने अपने संबोधन में भी इस बात पर जोर दिया कि स्वस्थ रहने का संकल्प 20 और 30 की उम्र से ही शुरू हो जाना चाहिए.

आज के दौर में जिस तरह कम उम्र में ही लोग तनाव, डायबिटीज, थायराइड और दिल की बीमारियों का शिकार हो रहे हैं, उसे देखते हुए योग एक सुरक्षा कवच की तरह है. नियमित योग और प्राणायाम करने से न सिर्फ शरीर लचीला बनता है, बल्कि मानसिक शांति भी मिलती है.

कोलकाता का रेड रोड बना योग का महासंगम

कोलकाता के रेड रोड पर चारों तरफ केसरिया योग मैट बिछे नजर आए, जिसमें लगभग 35,000 से ज्यादा लोगों ने सीधे पीएम मोदी के साथ कॉमन योग प्रोटोकॉल (CYP) के तहत योगासन किए. समाज के हर वर्ग, चाहे वो नामचीन हस्तियां हों, स्कूली बच्चे हों, गृहणियां हों या बुजुर्ग, सभी ने इस महाअभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.

ये भी पढ़ें:पहले दिल्ली, न्यूयॉर्क, श्रीनगर और अब कोलकाता…जानिए पिछले 12 सालों में पीएम मोदी ने कहां-कहां बदली योग की तस्वीर

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read