Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

कोलकाता में बनेगा भव्य ‘वंदे मातरम् संग्रहालय’, सीएम सुवेंदु अधिकारी ने बंकिम चंद्र की 189वीं जयंती पर किया बड़ा ऐलान

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने शुक्रवार को राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के रचयिता ऋषि बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की 189वीं जयंती के अवसर पर राज्य में ‘वंदे मातरम् संग्रहालय’ स्थापित करने की घोषणा की.

Beldanga violence Murshidabad

पश्चिम बंगाल में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के रचयिता और महान साहित्यकार ऋषि बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की 189वीं जयंती इस बार खास रही. उत्तर कोलकाता के कॉलेज स्ट्रीट इलाके में स्थित उनके पैतृक आवास पर आयोजित कार्यक्रम में कई अहम घोषणाएँ और राजनीतिक बयान भी देखने को मिले. इस मौके पर पश्चिम बंगाल के विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने शिरकत की और बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय को श्रद्धांजलि अर्पित की.

‘वंदे मातरम्’ संग्रहालय की घोषणा

कार्यक्रम के दौरान सुवेंदु अधिकारी ने घोषणा की कि राज्य में ‘वंदे मातरम् संग्रहालय’ स्थापित किया जाएगा. उन्होंने बताया कि इस परियोजना के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में पहले ही धन का प्रावधान कर दिया गया है. यह बजट 22 जून को राज्य के वित्त मंत्री द्वारा विधानसभा में पेश किया गया था.

अधिकारी के मुताबिक, यह संग्रहालय केवल एक इमारत नहीं होगा बल्कि इसे राष्ट्रीय स्तर के मानकों के अनुसार विकसित किया जाएगा, ताकि बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय के जीवन, उनके विचारों और साहित्यिक योगदान को बेहतर तरीके से लोगों तक पहुँचाया जा सके. उनका कहना था कि आने वाली पीढ़ियों को उनके कार्यों से जोड़ने के लिए इस तरह की पहल बेहद जरूरी है.

इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने पिछली सरकार पर भी निशाना साधा. उनका आरोप था कि पहले राज्य में ऐसे आयोजनों को वह महत्व नहीं दिया जाता था, जो अब मिल रहा है. उन्होंने इसे “तुष्टिकरण की राजनीति” से जोड़ते हुए कहा कि वर्तमान में ऐसे राष्ट्रवादी कार्यक्रमों को बढ़ावा दिया जा रहा है.

सुवेंदु अधिकारी ने यह भी कहा कि बंकिम चंद्र के पैतृक घर जैसे पवित्र स्थान पर किसी तरह की नकारात्मक या विवादित चर्चा नहीं होनी चाहिए. उनके मुताबिक, यह स्थान श्रद्धा और सम्मान का प्रतीक है, न कि राजनीतिक बहसों का मंच.

पिछले साल की घटना का जिक्र

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने पिछले वर्ष की एक घटना को भी याद किया. उन्होंने दावा किया कि जब वे विपक्ष के नेता के रूप में यहां श्रद्धांजलि देने आए थे, तब उनके कार्यक्रम को बाधित करने की कोशिश की गई थी. उनका आरोप था कि उस समय जानबूझकर रास्ते में अवरोध पैदा किए गए थे.

हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजों ने जनता के फैसले को साफ कर दिया है और लोगों ने अपने तरीके से जवाब दिया है.

यह भी पढ़ें: मलेरकोटला में नामी एडवोकेट के घर बड़ी चोरी, लाखों का सोना-चांदी और नकदी लेकर फरार चोर

भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital