Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव का जन्मदिन: पीएम मोदी ने दी बधाई; सस्टेनेबिलिटी प्रयासों को सराहा

केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव के जन्मदिन पर पीएम मोदी बधाई संदेश साझा किया है. उन्होंने पर्यावरण संरक्षण में उनके कार्यों की सराहना की है.

Minister Bhupender Yadav birthday wishes

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव को उनके जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने बधाई दी है. पीएम मोदी ने पर्यावरण संरक्षण और जलवायु को लेकर किए जा रहे काम को लेकर उनके प्रयासों की तारीफ की. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) पर पोस्ट में लिखा, “केंद्रीय मंत्री श्री भूपेंद्र यादव को उनके जन्मदिन पर बहुत-बहुत शुभकामनाएं. वे सस्टेनेबिलिटी को बढ़ावा देने और पेड़-पौधों व जीव-जंतुओं के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास कर रहे हैं. वे जलवायु परिवर्तन की समस्या को खत्म करने के लिए भी लगातार काम कर रहे हैं. उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए मेरी शुभकामनाएं.”

गृह मंत्री और रक्षा मंत्री ने की सराहना

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ‘एक्स’ पर लिखा, “भूपेंद्र यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं. उन्होंने पूरी निष्ठा से देश की सेवा की है और पर्यावरण संरक्षण व स्थिरता की दिशा में काम किया है. मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूँ.” केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बधाई देते हुए ‘एक्स’ पर लिखा, “केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. मोदी जी के नेतृत्व में, आप पर्यावरण और जलवायु संरक्षण के क्षेत्र में बेहतरीन काम कर रहे हैं. मैं ईश्वर से आपके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की प्रार्थना करता हूँ.”

कैबिनेट सहयोगियों और मुख्यमंत्रियों ने भी दीं शुभकामनाएं

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, “केंद्रीय कैबिनेट में मेरे साथी भूपेंद्र यादव को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और मंगलमय जीवन की प्रार्थना करता हूँ.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी बधाई देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य, समर्पित राजनेता और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. मैं श्री सालासर बालाजी महाराज से प्रार्थना करता हूँ कि वे आपको उत्तम स्वास्थ्य और लंबा व शानदार जीवन प्रदान करें.”

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. बाबा महाकाल आपको सुदीर्घ, उत्तम स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन प्रदान करें, यही प्रार्थना है.”

ये भी पढ़ें: सेशेल्स से लौटते ही पीएम मोदी एक्शन: शाम 4:30 बजे लगेगी टॉप सचिवों की क्लास, जानें क्या है खास?

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ‘एक्स’ पर लिखा, “केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. पर्यावरण, वन एवं वन्यजीवों के संरक्षण की दिशा में आपके प्रयास प्रकृति संरक्षण और सतत विकास के संकल्प को निरंतर सशक्त कर रहे हैं. पर्यावरण संरक्षण और जलवायु संतुलन के क्षेत्र में आपका योगदान सराहनीय है. प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन प्रदान करें.”



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital