MS Dhoni Net Worth: भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी आज अपना 45वां जन्मदिन मना रहे हैं. 7 जुलाई 1981 को रांची में जन्मे ‘थाला’ ने भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट को बहुत पहले अलविदा कह दिया हो, लेकिन उनकी लोकप्रियता और ब्रैंड वैल्यू में आज भी कोई कमी नहीं आई है. बल्कि सच तो यह है कि पिछले साल यानी उनके 44वें जन्मदिन से लेकर आज 45वें जन्मदिन के बीच धोनी के बिजनेस एम्पायर और नेटवर्थ में एक बड़ा बदलाव आया है. आइए जानते हैं कि कमाई और लाइफस्टाइल के मामले में पिछले एक साल में माही की दुनिया कितनी बदली है.
IPL 2026 और रिटेंशन का नया गणित
पिछले साल तक धोनी की आईपीएल फीस को लेकर कई तरह की चर्चाएं थीं, लेकिन इस बार समीकरण पूरी तरह बदल गए. आईपीएल 2026 के सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने धोनी को ‘अनकैप्ड प्लेयर’ के नए नियम के तहत सिर्फ 4 करोड़ रुपये में रिटेन किया. पैसों के लिहाज से भले ही यह रकम कम दिखती हो लेकिन मैदान पर उनकी मौजूदगी और ब्रैंड्स के लिए उनका क्रेज आज भी अमूल्य है. सिर्फ आईपीएल सैलरी के दम पर धोनी अब तक करीब 200 करोड़ रुपये कमा चुके हैं.
1000 करोड़ से पार पहुंची नेटवर्थ
पिछले एक साल में धोनी सिर्फ एक क्रिकेटर नहीं बल्कि देश के सबसे चतुर बिजनेसमैन और इन्वेस्टर के रूप में उभरे हैं. आज 2026 में उनकी कुल नेटवर्थ 1000 करोड़ से बढ़कर लगभग 1200 करोड़ रुपये के बीच पहुंच चुकी है. धोनी अब केवल विज्ञापनों पर निर्भर नहीं हैं बल्कि उनके द्वारा किए गए स्मार्ट इन्वेस्टमेंट उन्हें हर महीने तगड़ा रिटर्न दे रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक धोनी की अनुमानित मासिक कमाई करीब 4 से 5 करोड़ रुपये के आसपास है.
ब्रैंड्स की पहली पसंद
इस एक साल के भीतर धोनी के ब्रैंड एंडोर्समेंट पोर्टफोलियो में कई नए नाम जुड़े हैं. आज वह एसबीआई (SBI), मास्टरकार्ड, जियो सिनेमा, गल्फ ऑयल और फायर-बोल्ट जैसे लगभग दो दर्जन से ज्यादा बड़े ब्रैंड्स का चेहरा हैं. इसके अलावा एक चालाक इन्वेस्टर की तरह धोनी ने ‘खाताबुक’, ‘कार्स24’ और ड्रोन बनाने वाली कंपनी ‘गरुड़ एयरोस्पेस’ जैसे कई नए जमाने के स्टार्टअप्स में पैसा लगाया है जो पिछले एक साल में काफी तेजी से बढ़े हैं.
ये भी पढ़ें- MS Dhoni Birthday: टिकट चेकर से वर्ल्ड कप विजेता तक, दबाव में शांत रहने वाला शेर, कैप्टन कूल के 10 अनसुने किस्से
गाड़ियों का बढ़ता कलेक्शन
कमाई के साथ-साथ धोनी के शौक भी राजाओं वाले हैं. रांची में उनका 43 एकड़ में फैला आलीशान ईजा फार्महाउस पिछले एक साल में ऑर्गेनिक फार्मिंग का बड़ा हब बन चुका है. इसके अलावा देहरादून में उनका आलीशान घर और रांची का ‘होटल माही रेजीडेंसी’ उनके रियल एस्टेट पोर्टफोलियो को मजबूत बनाते हैं.
गाड़ियों के प्रति उनका प्यार किसी से छिपा नहीं है. उनके गैरेज में ऑडी Q7, लैंड रोवर, फेरारी 599GTO जैसी लग्जरी कारों के साथ-साथ डुकाटी 1098, कावासाकी निंजा H2 और हार्ले डेविडसन जैसी दमदार बाइक्स का ऐसा कलेक्शन है जो पिछले एक साल में कुछ और विंटेज मॉडल्स के जुड़ने से और भी शानदार हो गया है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

