Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

₹4 हजार का पेट्रोल भरवाया, UPI का बहाना बनाया और हो गए फरार! कार से घिसटने पर कर्मचारी का टूटा हाथ

Dausa Petrol Pump Fraud: दौसा के कांदोली स्थित पेट्रोल पंप पर बदमाश ₹4 हजार का पेट्रोल भरवाकर UPI पेमेंट का बहाना बनाते हुए फरार हो गए. कार के साथ घिसटने से कर्मचारी का हाथ टूट गया, जबकि पूरी वारदात CCTV में कैद हो गई.

Dausa Petrol Pump Fraud

Dausa Petrol Pump Fraud

Dausa Petrol Pump Fraud: राजस्थान के दौसा जिले में एक पेट्रोल पंप पर हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है. यहां कार सवार बदमाशों ने करीब 4 हजार रुपये का पेट्रोल भरवाया और फिर UPI से भुगतान करने का बहाना बनाकर बिना पैसे दिए फरार हो गए. इस दौरान कार के साथ घिसटने से पेट्रोल पंप का एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया. पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.

 ग्राहक बनकर पहुंचे, फिर दिया वारदात को अंजाम

जानकारी के मुताबिक, यह घटना दौसा जिले के कांदोली स्थित एक पेट्रोल पंप की है. बुधवार रात करीब 10 बजे कार सवार कुछ लोग सामान्य ग्राहक बनकर पेट्रोल पंप पहुंचे. उन्होंने अपनी कार में लगभग 4 हजार रुपये का पेट्रोल भरवाया. इसके बाद उन्होंने कहा कि वे UPI के जरिए भुगतान करेंगे.

 UPI का बहाना बनाकर कर्मचारी को उलझाया

पेट्रोल भरने के बाद आरोपियों ने मोबाइल पर ऑनलाइन पेमेंट दिखाने का बहाना बनाया और कर्मचारी को भुगतान की पुष्टि के लिए कार के पास बुला लिया. जैसे ही कर्मचारी भुगतान चेक करने में व्यस्त हुआ, बदमाशों ने अचानक कार तेज रफ्तार में दौड़ा दी. कर्मचारी ने कार को रोकने की कोशिश की, लेकिन वह कार के साथ कई फीट तक सड़क पर घिसटता चला गया. हादसे में उसका हाथ टूट गया और उसे गंभीर चोटें आईं.

 गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत घायल कर्मचारी को संभाला और इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया. फिलहाल उसका उपचार जारी है. डॉक्टरों के अनुसार कर्मचारी के हाथ में गंभीर चोट आई है.

CCTV में कैद हुई पूरी घटना

पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी वारदात रिकॉर्ड हो गई है. फुटेज में कार सवार आरोपियों की गतिविधियां साफ दिखाई दे रही हैं. पुलिस ने वीडियो अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें: रिहायशी इलाके में चल रहा था देह व्यापार का खेल! पुलिस के छापे से मचा हड़कंप, 5 लोग हिरासत में

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

पेट्रोल पंप संचालक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके.

इस घटना के बाद पेट्रोल पंप कर्मचारियों की सुरक्षा और डिजिटल भुगतान के दौरान अपनाई जाने वाली सतर्कता को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital