Meerut Crime News
Meerut Crime News: मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में हुए चर्चित निदा हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस के मुताबिक, हत्या की आरोपी मृतका की ननद ही निकली. पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है.
जानकारी के मुताबिक ननद रिमशा को आशंका थी कि उसकी भाभी निदा का पति उवैश के साथ अफेयर चल रहा है. जैसे-जैसे दिन बीत रहा था वैसे-वैसे उसका शक बढ़ने लगा. एक दिन उसने भाभी निदा को अपने पति के साथ बातचीत करते देख लिया. जिसके बाद वो खुद पर काबू नहीं रख पाई और 12 जुलाई को भाई की पत्नी के सीने में चाकू उतार दिया.
जब निदा की मौत की जानकारी उसके परिजनों को लगी तो वो भागे-भागे लिसाड़ी गेट के अहमदनगर पहुंचे. जहां उन्होंने अपनी बेटी के सीने पर चोट के निशान देखे. यह देख उन्हें अंदाजा हो गया कि उनकी बेटी की मौत प्राकृतिक नहीं है. उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

गुस्से में आकर कर दिया मर्डर
पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी. पुलिस ने इस मामले में ननद रिमशा से कई बार पूछताछ की, लेकिन हर बार पुलिस को अलग-अलग बातें बताई. जिसके बाद पुलिस को ननद पर शक गहरा गया.
जब पुलिस ने रिमशा से सख्ती से पूछताछ की तो वो टूट गई और अपना गुनाह कबूल कर लिया. पुलिस के मुताबिक रिमशा ने भाभी निदा और अपने पति को बात करते हुए पकड़ लिया था. इस वजह से उसने गुस्से में आकर निदा की हत्या कर दी.
भाभी और पति के संबंधों पर था शक
मेरठ पुलिस ने ननद की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल हुए चाकू भी बरामद कर लिया गया है.
ये भी पढ़ें- स्कूटी बनी ‘काल’: नोएडा की 5 मंजिला इमारत में भड़की आग, 2 की मौत, 155 रेस्क्यू; कई परिवार फंसे
मेरठ के SSP अविनाश पांडेय ने बताया कि मृतका निदा और रिमशा के पति उवैश के संबंधों को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था. इसी विवाद के चलते रविवार 12 जुलाई को रिमशा ने रसोई में रखे सब्जी काटने वाले चाकू से निदा पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
