Bharat Express DD Free Dish

उद्धव ठाकरे के बेटे ने पीएम मोदी को आज क्यों लिखा पत्र? पार्टी टूटने के बाद सरकार से क्या चाहते हैं आदित्य ठाकरे?

Ethanol Policy: शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर पेट्रोल में एथेनॉल मिश्रण की नीति पर सवाल उठाए.

Ethanol Policy: शिवसेना (यूबीटी) के नेता और विधायक आदित्य ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर पेट्रोल में अनिवार्य एथेनॉल मिश्रण की नीति पर पुनर्विचार करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि देशभर के लाखों वाहन मालिक, खासकर युवा और मध्यम वर्ग, इस नीति से परेशान हैं और सरकार को उपभोक्ताओं को ईंधन चुनने का विकल्प देना चाहिए.

वाहन मालिकों की चिंता

ठाकरे ने लिखा कि दोपहिया और चारपहिया वाहन खरीदना आम परिवारों के लिए कोई शौक नहीं बल्कि मेहनत और बचत का नतीजा होता है. लोग अपने वाहन से वही प्रदर्शन और माइलेज चाहते हैं, जिसका वादा कंपनियां करती हैं. एथेनॉल मिश्रण बढ़ने से कई नागरिकों का दावा है कि उनके वाहनों का माइलेज घट रहा है और परफॉर्मेंस भी प्रभावित हो रहा है.

तकनीकी दिक्कतें

उन्होंने कहा कि देश में बड़ी संख्या में ऐसे वाहन हैं जो ज्यादा एथेनॉल वाले ईंधन के लिए डिजाइन नहीं किए गए. ऐसे में बिना विकल्प दिए उपभोक्ताओं को इस नीति का असर झेलना पड़ रहा है.

गन्ने की खेती पर सवाल

ठाकरे ने एथेनॉल उत्पादन के लिए गन्ने की खेती पर भी चिंता जताई. उन्होंने कहा कि गन्ना सबसे ज्यादा पानी खपत करने वाली फसल है. जब देश के कई हिस्से जल संकट से जूझ रहे हैं तब यह सवाल उठना लाजमी है कि क्या यह टिकाऊ तरीका है.

कंपनियों को फायदा?

उन्होंने यह भी कहा कि आम लोगों में यह धारणा बन रही है कि इस नीति से कुछ उद्योग समूहों को ज्यादा फायदा हो रहा है. चाहे यह सच हो या नहीं लेकिन सरकार को पारदर्शी तरीके से इन चिंताओं का समाधान करना चाहिए.

विकल्प देने की मांग

ठाकरे ने कहा कि कई देशों में उपभोक्ताओं को अपनी पसंद का ईंधन चुनने की आजादी है. भारत में भी सामान्य पेट्रोल और एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल दोनों विकल्प उपलब्ध कराए जाने चाहिए. इससे उपभोक्ताओं की पसंद सुरक्षित रहेगी और मौजूदा वाहन मालिकों की परेशानी कम होगी.

ये भी पढ़ें-जंतर-मंतर पर ये हुआ क्या? आखिर डिंपल यादव को ‘कॉकरोच’ ने क्या बोल दिया?

उन्होंने उम्मीद जताई कि अगर सरकार इस मांग पर विचार करती है तो लोगों का भरोसा नीतियों पर और मजबूत होगा. साथ ही मेहनतकश मध्यम वर्ग और युवाओं को राहत मिलेगी.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

Latest