Bharat Express DD Free Dish

न गमछा, न चश्मा; गर्मी से बचने के लिए लड़कों ने निकाला ऐसा जुगाड़

सोशल मीडिया पर गर्मी से बचने का एक बेहद अतरंगी वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें दो लड़कों ने बच्चों के डायपर को पानी में भिगोकर फ्रिज में ठंडा किया और फिर उसे सिर पर हेलमेट व हाथों में ग्लव्स की तरह पहनकर बाइक पर निकल पड़े.

Desi Jugaad Boys Wear Frozen Diaper As Helmet To Beat Summer Heat

Desi Jugaad: अक्सर लोग गर्मी से बचने के लिए कभी चेहरे पर कपड़ा लपेटता है, तो कोई ठंडी ड्रिंक्स का सहारा लेता है. लेकिन इसी बीच सोशल मीडिया पर गर्मी से राहत पाने का एक ऐसा अतरंगी और मजेदार ‘देशी जुगाड़’ वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे. दो युवकों ने सिर और हाथों को ठंडा रखने के लिए जो तरीका निकाला है, उसने इंटरनेट पर हर किसी को हैरान कर दिया है.

डायपर को बना दिया ‘समर सेफ्टी किट’

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दो लड़कों ने झुलसाने वाली गर्मी को मात देने के लिए एकदम नेक्स्ट लेवल का दिमाग लगाया. उन्होंने बच्चों के डायपर को लिया, उसे पहले पानी में अच्छे से भिगोया और फिर कुछ देर के लिए फ्रिज में रखकर बिल्कुल बर्फ जैसा ठंडा कर लिया.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Max-manthan (@maximum_manthan)

इसके बाद जो हुआ, वो बेहद मजेदार था. लड़कों ने इस ठंडे-ठंडे डायपर को हेलमेट की तरह अपने सिर पर पहन लिया. इतना ही नहीं, बाइक चलाते समय हाथों में धूप की जलन न हो, इसके लिए उन्होंने डायपर को हैंड ग्लव्स की तरह अपने हाथों में भी चढ़ा लिया. इस अनोखे ‘कूलिंग सिस्टम’ को पहनकर जब दोनों शान से बाइक पर निकले, तो सड़क पर चलने वाले लोग बस उन्हें देखते ही रह गए.

सोशल मीडिया पर आई कमेंट्स की बाढ़

आमतौर पर लोग धूप से बचने के लिए गीला गमछा या रुमाल इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इन लड़कों की इस अनोखी क्रिएटिविटी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. इंस्टाग्राम पर @maximum_manthan नाम के पेज से शेयर किए गए इस वीडियो पर लोग जमकर मजे ले रहे हैं.

एक यूजर ने हंसते हुए लिखा, ‘भाई साहब! इस कमाल के जुगाड़ के आगे तो दुनिया के सारे एसी और महंगे कूलर भी पूरी तरह फेल हैं.’ वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, ‘असली टैलेंट तो हमारे देश के कोनों में ही छिपा है, नासा वालों को इन दोनों को तुरंत रिसर्च के लिए बुला लेना चाहिए.’

ये भी पढ़ें: मासूम छात्र के बैग में छिपी बैठी थी ‘नागिन’, बच्चे ने चैन खोली तो फुफकारती हुई आई बाहर; जानें पूरा मामला

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

Latest