इन दिनों इंटरनेट पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. दावा किया जा रहा है कि यह अभिजीत दीपके का 4 साल पुराना कोई पर्सनल ‘किसिंग वीडियो’ है जो अब लीक हो गया है. देखते ही देखते इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर 28 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं. लेकिन क्या ये सच है? आइए जानते है वीडियो के पीछे की सच्चाई.
क्या है दावा?
दरअसल, सोशल मीडिया के एक यूजर ने इस वीडियो को शेयर किया. इस वीडियो पोस्ट के साथ यूजर ने लिखा कि अभिजीत दीपके का 4 साल पुराना पर्सनल वीडियो हुआ लीक?
वहीं, वीडियो पोस्ट पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ और ब्रेकिंग भी लिखा हुआ था. सोशल मीडिया पर अपलोड होने के बाद इंस्टाग्राम पर 28 लाख से भी ज्यादा लोगो ने देखा. साथ ही 14 हजार से भी ज्यादा लोगों ने इसे शेयर किया.
क्या है असलियत?
वायरल वीडियो के कीफ्रेम्स को इंटरनेट पर रिवर्स सर्च किया गया, तो सच सामने आ गया. असल में यह वीडियो @doll.nupur नाम के एक इंस्टाग्राम अकाउंट पर मिला, जिसे 10 जुलाई को अपलोड किया गया था. यह अकाउंट नूपुर नाम की एक मॉडल और एक्ट्रेस का है.
इस प्रोफाइल को खंगालने पर पता चला कि नूपुर ने इसी लड़के के साथ कई और रोमांटिक वीडियो भी शेयर किए हैं, जिसमें दोनों ने वही कपड़े पहने हैं जो वायरल वीडियो में दिख रहे हैं. नूपुर के पोस्ट्स के अनुसार, वीडियो में दिख रहा यह लड़का कोई और नहीं बल्कि उनका अपना पति है.
कौन है वीडियो वाला शख्स?
इसी क्रम में जू जांच को आगे बढ़ाया गया और सोशल मीडिया हैशटैग्स की जांच की गई, तो सामने आया कि इस लड़के का नाम मोहम्मद ज्वेल मोल्ला है. वह बांग्लादेश के एक न्यूज़ आउटलेट में बतौर पत्रकार काम करते हैं. उन्होंने खुद भी अपने ऑफिशियल अकाउंट से अपनी पत्नी नूपुर के साथ ये वीडियो शेयर किए थे.
वहीं, यह वीडियो सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि कुछ समय पहले बांग्लादेश में भी गलत दावों के साथ वायरल हो चुका है. वहां इसे किसी छात्र नेता का बताकर अफवाह फैलाई गई थी, जिसका खुलासा वहां की फैक्ट चेकिंग वेबसाइट ने किया था.
इस जांच से यह साफ है कि वायरल वीडियो न ही तो CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके का है और न ही इसका कोई भारत से लेना-देना है. इसलिए किसी भी वीडियो या फोटो पर भरोसा करने से पहले उसकी जांच जरूर करें और ऐसे भ्रामक दावों से खुद को बचाएं.
ये भी पढ़ें: सोनम वांगचुक ने भगवान राम का किया अपमान? जानें क्या है वायरल वीडियो का सच्चाई
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


