Mia Khalifa FIFA World Cup
Mia Khalifa FIFA World Cup: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में स्पेन ने अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर इतिहास रच दिया. स्पेन की इस जीत में पूर्व एडल्ट स्टार मिया खलीफा की लॉटरी लग गई. उन्होंने एक दिन में ही करोड़ों रुपये कमा लिये. वर्ल्ड कप के बाद मिया खलीफा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें वो स्पेन की जीत पर जमकर खुशी मनाते दिखाई दी.
स्पेन की इस जीत के हीरो रहे सब्स्टीट्यूट फेरान टोरेस ने एक्स्ट्रा टाइम में निर्णायक गोल दागे. उनके इस गोल की बदौलत स्पेन ने साल 2010 के बाद पहली बार फीफा वर्ल्ड कप ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया. स्पेन की इस जीत पर मिया खलीफा खुशी से झूम उठीं.
मिया खलीफा ने अपने इंस्टाग्राम पर बताया कि उन्होंने इस मैच में स्पेन का साथ दिया था. पूर्व एडल्ट स्टार स्पेनिस टीम की जर्सी पहनकर स्टेडियम में मैच का लुफ्त उठाते दिखाई दीं.

1 मिलियन डॉलर का लगाया था सट्टा
इस दौरान उन्होंने बड़ा खुलासा किया. मिया खलीफा ने कहा कि रविवार को हुए इस फाइनल में उन्होंने स्पेन पर 1 मिलियन डॉलर (लगभग 10 करोड़ रुपये) का दांव लगाया था. जब स्पेन ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया तो उन्होंने 1.5 मिलियन डॉलर (करीब 15 करोड़ रुपये) जीत लिये.

बता दें कि, न्यूयॉर्क के मेटलाइफ स्टेडियम में हुआ यह फाइनल मैच एक्स्ट्रा टाइम तक जा पहुंचा था. एक्स्ट्रा टाइम में स्पेन ने अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर अपना दूसरा फीफा वर्ल्ड कप जीत लिया. एक तरफ जहां स्पेन की टीम जश्न मना रही थी, तो दूसरी तरफ मिया खलीफा भी खुशी से झूम रहीं थी.
जीती बाजी के डाले स्क्रीन शॉट्स
मैच के बाद मिया खलीफा ने सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें शेयर की. जिसमें वो स्पेन के स्ट्राइकर लामिन यमाल की जर्सी पहने दिखाई दीं. उन्होंने अपनी पोस्ट में जीती हुई बाजी के स्क्रीन शॉट्स भी दिखाए.
ये भी पढ़ें- कागज के नोटों का दौर होगा खत्म? जानिए 200-500 के प्लास्टिक करेंसी की सुगबुगाहट के बीच कैसे बदल जाएगा ATM का सिस्टम
अपने पोस्ट में मिया खलीफा ने लिखा कि भरोसा किया और बड़ी जीत हासिल की. अपने देश स्पेन पर मुझे बेहद गर्व है. हालांकि मेरे शरीर में एक बूंद भी स्पेनिश खून नहीं है.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


