Bharat Express DD Free Dish

पटना में ‘धरने’ पर महासंग्राम; कांग्रेस दफ्तर घेरने पहुंचे थे बीजेपी कार्यकर्ता, कांग्रेसियों ने दौड़ा-दौड़ाकर कूटा

BJP Congress Patna Clash: बिहार की राजधानी पटना में मौजूद कांग्रेस दफ्तर बुधवार को महाभारत का रण बन गया. यहां बीजेपी और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के बीच जमकर लाठियां भांजी गई. दोनों ओर से पत्थरबाजी भी की गई. फिलहाल प्रशासन ने मौके पर भारी सुरक्षा बल तैनात कर दिये हैं.

BJP Congress Patna Clash

BJP Congress Patna Clash (AI Generated)

BJP Congress Patna Clash: बिहार की राजधानी पटना में मौजूद कांग्रेस दफ्तर बुधवार को महाभारत का रण बन गया. यहां बीजेपी और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के बीच जमकर लाठियां भांजी गई. दोनों ओर से पत्थरबाजी भी की गई. मौके पर हालात ऐसे हो गये थे जैसे दंगा हो रहा हो. फिलहाल प्रशासन ने मौके पर भारी सुरक्षा बल तैनात कर दिये हैं.

दरअसल मंगलवार को नई दिल्ली में पीएम मोदी आवास के बाहर राहुल गांधी के धरने के विरोध में आज बुधवार को बीजेपी कार्यकर्ता कांग्रेस दफ्तर का घेराव करने पहुंचे थे. इसी बीच कांग्रेस के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए और देखते ही देखते दोनों पक्षों में तीखी बहसबाजी शुरु हो गई, जो थोड़ी ही देर में हिंसक झड़प में बदल गई.

जमकर एक-दूसरे पर भांजी लाठी

बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे पर जमकर लाठियां भांजी. इस दौरान दोनों पक्षों में पथराव भी हुआ, जिसमें कई लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है.

बता दें कि, बीते दिन लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित कई कांग्रेस नेताओं ने NEET पेपर लीक सहित छात्रों के संसद मार्च के दौरान हुए लाठीचार्ज के विरोध में प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरना दिया था. जिसपर दिल्ली पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए धरना खत्म कर दिया और राहुल गांधी सहित कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं को हिरासत में ले लिया. हालांकि बाद में सभी नेताओं को रिहा कर दिया गया था.

देश भर में प्रदर्शन कर रही बीजेपी

इसी के विरोध में बीजेपी ने देशभर में कांग्रेस कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करने का फैसला लिया था. बीजेपी का कहना था कि कांग्रेस ने प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन कर देश के प्रधानमंत्री की सुरक्षा को खतरे में डाला था.

ये भी पढ़ें- पेपर लीक पर फूटा छात्रों का गुस्सा, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर बवाल; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

अब पटना में कांग्रेस कार्यालय (सदाकत आश्रम) के बाहर हुए दो प्रमुख पार्टियों के कार्यकर्ताओं में झड़प को देखते हुए आसपास के इलाकों में भारी सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी गई है. सदाकत आश्रम से लेकर आसपास के सभी चौक-चौराहों पर सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त कर दिया गया है ताकि दोबारा दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं में झड़प ना हो.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read