Chandra Shekhar Azad Jayanti: महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम में उनका योगदान हमेशा गर्व से याद किया जाएगा. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि आजाद का निडर साहस और मातृभूमि के प्रति अटूट समर्पण आज भी देश के युवाओं को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता है.
संकल्प पीढ़ियों को प्रेरित करता है- पीएम
प्रधानमंत्री ने कहा, “चंद्र शेखर आजाद की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए. उनकी अदम्य साहस और अटूट देशभक्ति भारत के स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में गौरवपूर्ण स्थान रखती है. उन्होंने अनगिनत युवाओं को राष्ट्र के प्रति समर्पित होने के लिए प्रेरित किया. उनका संकल्प पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा.”
Paying homage to the brave Chandra Shekhar Azad on his birth anniversary. His fearless courage and unwavering patriotism occupy a proud place in the history of India’s freedom struggle. He motivated countless young Indians to devote themselves to the nation. His resolve continues…
— Narendra Modi (@narendramodi) July 23, 2026
राजनाथ सिंह ने बताया राष्ट्रचेतना का प्रतीक
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी चंद्रशेखर आजाद को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उन्होंने अंग्रेजी शासन के खिलाफ पूरी जिंदगी संघर्ष किया. उनके साहस, दृढ़ संकल्प और सर्वोच्च बलिदान ने स्वतंत्रता आंदोलन को नई ताकत दी. उन्होंने कहा कि आजाद ने देशवासियों में स्वाभिमान, आत्मविश्वास और राष्ट्रप्रेम की भावना जगाई, जिसे हमेशा याद रखा जाएगा.
शिवराज सिंह चौहान ने किया नमन
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चंद्रशेखर आजाद को मां भारती का सच्चा उपासक बताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी. उन्होंने कहा कि आजाद का त्याग, संघर्ष और बलिदान देश के हर नागरिक को राष्ट्रहित में काम करने की प्रेरणा देता है.
मुख्यमंत्रियों ने भी दी श्रद्धांजलि
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चंद्रशेखर आजाद के प्रसिद्ध शब्द “आजाद ही रहे हैं, आजाद ही रहेंगे” को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन राष्ट्रहित में कर्तव्य निभाने की प्रेरणा देता है.
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि आजाद का साहस, स्वाभिमान और बलिदान हर भारतीय के लिए प्रेरणा का स्रोत है. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उन्हें प्रदेश की धरती का गौरव बताते हुए कहा कि उनका राष्ट्रभक्ति का संदेश आज भी लोगों को देशसेवा के लिए प्रेरित करता है.
ये भी पढ़ें: ‘लोकमान्य तिलक ने जगाई राष्ट्रवाद की भावना’, जयंती पर पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी चंद्रशेखर आजाद को नमन किया. सभी नेताओं ने उनके त्याग, शौर्य, राष्ट्रभक्ति और बलिदान को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन देशवासियों, खासकर युवाओं को हमेशा राष्ट्रसेवा और देशहित को सर्वोपरि रखने की प्रेरणा देता रहेगा.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

